इस दिन रिलीज हो रही मनोज बाजपेई की वेब सीरीज सीक्रेट ऑफ द कोहिनूर

इस दिन रिलीज हो रही मनोज बाजपेई की वेब सीरीज सीक्रेट ऑफ द कोहिनूर

बॉलीवुड के जाने-माने मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेई आने वाले दिनों में जल्द अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म के अगले प्रोजेक्ट सीक्रेट ऑफ द कोहिनूर में दिखाई देने वाले है। आपको बता दें कि यह वेब सीरीज डिस्कवरी प्लस प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, अब इस वेब सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा भी मेकर्स ने आखिरकार कर दिया है। बता दें कि इस सीरीज का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। जिसमें मनोज बाजपेई नजर आने वाले है।

डायरेक्टर ने किया रिलीज डेट का खुलासा

हालांकि, सीक्रेट ऑफ द कोहिनूर नीरज पांडे पांडे की सीक्रेट फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट है। जिसमें इससे पहले मनोज बाजपेई और नीरज पांडे ने एक साथ वेब सीरीज सीक्रेट ऑफ सिनौली पर काम किया था। जहां अब वह इसके दूसरे सीक्वल सीक्रेट ऑफ द कोहिनूर पर काम कर रहे है। जहां अब यह वेब सीरीज जल्द ही रिलीज होने जा रही है। जहां वेब सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा खुद डायरेक्टर ने किया है।

कही ये बात

दरअसल, हाल ही में सीक्रेट ऑफ द कोहिनूर का पहला पोस्टर जारी किया था। जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेई हीरो के टुकड़ों के साथ नजर आ रहे थे। वहीं, अब डायरेक्टर नीरज पांडेय ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, सीक्रेट ऑफ सिनौली डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी की सफलता के बाद में डिस्कवरी प्लस और मनोज वाजपेई के साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत उत्साहित भी हूं।

इस सीरीज पर भी काम कर रहे मनोज बाजपेई

उन्होंने कहा कि हम सीक्रेट फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म इंडिया अनटोल्ड स्टोरी सीक्रेट ऑफ द कोहिनूर पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही डायरेक्टर ने बताया कि इस वेब सीरीज का प्रीमियर 4 अगस्त के दिन डिस्कवरी प्लस पर रिलीज होने जा रहा है। इसके साथ-साथ आपको बता दें कि अभिनेता मनोज बाजपेई इन दिनों द फैमिली मैन सीजन 3 पर भी काम कर रहे हैं। जहां यह सीरीज भी लोगों को खूब भाई थी।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER