भगवान को भोग रूप में बनाएं केसरिया पेड़ा, जानियें आसान सी विधि

भगवान को भोग रूप में बनाएं केसरिया पेड़ा, जानियें आसान सी विधि

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। जहां ऐसे में सावन महीने की शिवरात्रि कल और आज सभी जगहों पर मनाई जाने वाली है। ऐसे में अगर आप भगवान भोले बाबा को खुश करना चाहते हैं और कुछ बढ़िया भोग भी लगाना चाह रहे है तो आप ऐसे में बना सकते हैं केसरिया पेड़े। जो बनाने में भी आसान है जो भगवान भोले बाबा के भोग के रूप में काफी अच्छा भी माना जाता है। आइये जानते है इसकी विधि।

ये चाहिए सामग्री

  • 1 लीटर दूध
  • 1 कप मिल्क पाउडर
  • आधा कप चीनी या बूरा
  • 1 चम्मच देसी घी
  • आधा चम्मच हरी इलायची का पाउडर
  • केसर
  • बारीक कटा पिस्ता
  • बारीक कटा बादाम

ये है विधि

केसरिया पेड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक चम्मच घी डालें और गर्म करें। इसमें दूध डाल कर उबाल लें। इसमें मिल्क पाउडर डाल दें। इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं और गाढ़ा कर लें। ध्यान रहे कि कड़ाही भारी होनी चाहिए वरना दूध उबलते समय जल सकता है और नीचे तली में लग सकता है। इसके बाद एक पैन में दूध अलग से उबाल लें और एक बर्तन में निकाल कर उसमें केसर के कुछ धागों को भिगो दें।अब केसर वाले दूध को कड़ाही वाले दूध में डालें। उसमें इलाइची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।

सजाएं बादाम पिस्ता से

फिर इसके बाद जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें नींबू की कुछ बूंदे डाल दें। इससे पेड़े मुंह में चिपकेंगे नहीं। आप इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं। मिश्रण को अच्छे से पकाइए। जब ये मिश्रण कड़ाही में चिपकना बंद हो जाए तब उसे कड़ाही से निकाल कर एक थाली में निकाल लीजिए। इसे ठंडा होने दें। अब इससे पेड़े बनाने शुरू करें। वैसे आप चाहें तो बर्फी भी जमा सकते हैं और लड्डू भी इस मिश्रण से बना सकते हैं। पेड़े बनने के बाद उनके ऊपर बारीक कटा बादाम-पिस्ता सजा दें। आपका पेड़े तैयार है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER