बचपन में चॉल में रहीं महीमा मकवाना अब तक अपनी पढ़ाई और करियर को साथ में मैनेज करतीं आईं हैं। महज नौ साल की उम्र में टीवी में डेब्यू करने वाली महिमा अब तक कई शोज कर चुकी हैं। बीते शनिवार को वो अपने शो शुभारंभ के प्रमोशन के सिलसिले में अपने को-स्टार अक्षित सुखीजा के साथ लखनऊ पहुंचीं थीं।
बचपना खोना नहीं चाहिए
इस दौरान उन्होनें अपने बचपन के बारें में बताते हुए कहा कि, मैं बचपन में चॉल में रही हूं। अब मेरे पास खुद का घर है लेकिन अब भी मैं वहां जाती रहती हूं क्योंकि ये सारी चीजें मुझे जमीन से जोड़े रखती हैं। मैं सबसे अच्छे से मिलती हूं, इजॉय करती हूं और अपना बचपना याद करती हूं। मेरा मानना है कि हम सबको अपने अंदर का बचपना नहीं खोना चाहिए। मुझे इस बात को बोलने में बिल्कुल शर्म नहीं आती कि मैं चॉल में रहीं हूं। हां, मैं भी गरीबी से आई हूं लेकिन मुझे बहुत गर्व होता है कि मैनें सब कुछ अपनी मेहनत से किया है। इसी तरह मैं रियल लाइफ में भी बिल्कुल नॉर्मल रहतीं हैं।
तेलुगु भाषा समझने में हुई परेशानी
उन्होनें बताया, मैनें तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वहां मेरी सबसे बड़ी कमजोरी भाषा रही क्योंकि मुझे तेलुगु नहीं आती थी। होता क्या है कि आपको स्क्रिप्ट दी जाती है लेकिन जब आपको उसका मतलब ही नहीं पता होता तो अंदर से इमोशन्स नहीं निकलते। तेलुगु सीखने के लिए मैनें काफी मेहनत की। मैं जिंदगी भर काम करना चाहती हूं। अभी मैं एक बाइलिंग्वल मूवी में काम कर रही हूं, जो वर्ल्ड वाइड इंग्लिश और तेलुगु में रिलीज की जाएगी। इसमें सुनील शेट्टी और काजल अग्रवाल भी हैं। इसके अलावा, मैं वेब शो फ्लेश में काम कर रही हूं।
सलमान खान से मुलाकात की
इंडस्ट्री में बात करते हुए वो कहतीं हैं, मुझे आलिया भट्ट, राधिका आप्टे, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी पसंद है। अभी कुछ दिनों पहले मैं सलमान खान से मिली। मैं उनके शो में प्रमोशन के सिलसिले में गई थी। मेरे लिए उनसे मिलना सरप्राइजिंग रहा। मैं उनसे ज्यादा बात नहीं कर पाई लेकिन मैनें उनके साथ स्टेज शेयर किया और कंटस्टेंट के साथ गेम्स खेले।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


