अस्थमा की शिकार यह एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए करेगी धूम्रपान का सेवन

अस्थमा की शिकार यह एक्ट्रेस

कई बार कलाकारों को जीवन में वो चीजें भी करनी पड़ती है, जो उनके शरीर के लिए काफी हानिकारक होती है। अब क्या करे अगर खुद को परदे पर असली दिखाना है तो ऐसी मुश्किलों का सामना तो करना ही पडेगा। बता दे कि यह एक्ट्रेस भी अपने शरीर के साथ खिलवाड़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। यानि अस्थमा की शिकार यह एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए धूम्रपान का सेवन करेगी। हालांकि इन सब का इस एक्ट्रेस के शरीर और फेफड़ों पर काफी बुरा असर पडेगा, लेकिन इसके बावजूद भी खुद को रियल दिखाने के लिए इस एक्ट्रेस को ऐसा करना पड़ेगा।

अस्थमा की शिकार यह एक्ट्रेस

अस्थमा की शिकार यह एक्ट्रेस करेगी धूम्रपान का सेवन.. 

दरअसल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है उसका नाम हिना खान है। आपको जान कर हैरानी होगी कि हिना खान को सच में अस्थमा की बीमारी है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद बिग बॉस के शो के दौरान भी किया था। इस बारे में बात करते हुए हिना खान ने कहा कि वह डेमेज्ड के दूसरे सीजन में सिगरेट पीते हुए नजर आएंगी, ताकि वह अपने किरदार को दर्शकों के सामने खास बना सके। मगर असल जिंदगी में वह खुद धूम्रपान करने के खिलाफ है, लेकिन अब जब उन्हें अपने किरदार के लिए ऐसा करना पड़ रहा है, तो वह इस चैलेंज से पीछे नहीं हट सकती।

गौरतलब है कि इससे पहले आपने शायद ही हिना खान को कभी सिगरेट का सेवन करते हुए देखा होगा। यानि ये पहली बार होगा जब हिना खान अपने संस्कारी अवतार से बाहर निकल कर एक मॉडर्न लड़की के रूप में नजर आएँगी। अब यूँ तो अस्थमा की शिकार यह एक्ट्रेस बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही जगहों पर अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इन सब में वह कामयाबी हासिल कर पाती है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। वैसे दोस्तों हिना खान की इस हिम्मत के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
अस्थमा की शिकार यह एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए करेगी धूम्रपान का सेवन  Youth Express
Article Name
अस्थमा की शिकार यह एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए करेगी धूम्रपान का सेवन Youth Express
Description
कई बार कलाकारों को जीवन में वो चीजें भी करनी पड़ती है, जो उनके शरीर के लिए काफी हानिकारक होती है। अब क्या करे अगर खुद को परदे पर असली दिखाना है तो ऐसी मुश्किलों का सामना तो करना ही पडेगा। बता दे कि यह एक्ट्रेस भी अपने शरीर के साथ खिलवाड़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। यानि अस्थमा की शिकार यह एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए धूम्रपान का सेवन करेगी। हालांकि इन सब का इस एक्ट्रेस के शरीर और फेफड़ों पर काफी बुरा असर पडेगा, लेकिन इसके बावजूद भी खुद को रियल दिखाने के लिए इस एक्ट्रेस को ऐसा करना पड़ेगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER