वैसे तो श्रुति सेठ कई टीवी शो और कई फिल्मों में काम कर चुकी है। मगर आज कल वह टीवी की दुनिया में काफी कम ही नजर आती है। बता दे कि हाल ही में श्रुति सेठ ने अपना ब्यालीसवाँ जन्म दिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर वह अपने पति और अपनी बेटी के साथ नजर आई। अब ये तो सब को मालूम ही है कि टीवी एक्ट्रेस श्रुति सेठ अपने बेबाक ब्यान की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है, लेकिन फ़िलहाल वह किसी भी बड़े मुद्दे का हिस्सा नहीं है। वही अगर हम उनके टीवी करियर की बात करे तो उन्होंने कई साल पहले शरारत नाम के एक शो में काम किया था। जिसमें उनका जिया का किरदार काफी प्रसिद्ध हुआ था।
टीवी एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने मनाया अपना जन्म दिन..
इसके इलावा वह डिज्नी के एक कॉमेडी शो में भी काम कर चुकी है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही वह क्यों होता है प्यार, देस में निकला होगा चाँद आदि जैसे प्रसिद्ध सीरियल्स में भी काम कर चुकी है। यहाँ तक कि श्रुति सेठ कॉमेडी सर्कस और कहानी कॉमेडी सर्कस में एंकर के रूप में अपना अभिनय दिखा चुकी है। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि अभिनय की दुनिया में आने से पहले श्रुति सेठ ताज होटल में काम करती थी। हालांकि श्रुति सेठ का बॉलीवुड करियर कुछ खास बड़ा नहीं था। शायद इसलिए क्यूकि हर फिल्म में उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं होता था।
Thank you superstar 😘 https://t.co/aLDGMJbvh1
— Shruti Seth (@SethShruti) December 18, 2019
https://www.instagram.com/p/B6ORWDGBypD/
https://www.instagram.com/p/B4HGihCBLq1/
https://www.instagram.com/p/B4KO2voBcEb/
जैसे कि फना फिल्म में वह काजोल की दोस्त, तारा रम पम फिल्म में रानी मुखर्जी और सैफ की दोस्त और राजनीती में भी सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस के रोल में नजर आई थी। अब अगर हम उनकी निजी लाइफ की बात करे तो उन्होंने नौ साल पहले डायरेक्टर दानिश असलम से शादी की थी। इन दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम अलीना है। वैसे हमें कहने की तो जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी कह देते है कि टीवी एक्ट्रेस श्रुति सेठ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। तभी तो वह अपने जन्म दिन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूली।


