पवित्र रिश्ता, जोधा अकबर, ब्याह हमारी बहू का जैसे सीरियल में नज़र आ चुके टीवी एक्टर अनुराग शर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होनें कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस नंदिनी गुप्ता के साथ शादी की है। दिल्ली में हुए इस भव्य शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी में अनुराग पगड़ी के साथ सफेद शेरवानी में नज़र आए। वहीं दूसरी तरफ नंदिनी गुप्ता लाल रंग के लहंगे में नज़र आईं।
बीती रात अनुराग ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता के साथ शादी की है। दोनों ने दिल्ली में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक दूसरे से शादी की।
इस शादी में अनुराग के करीबी दोस्त एक्टर अली गोनी, एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी और शरीन भी मौजूद रही। शादी में दूल्हा दूल्हन के साथ अली जमकर डांस करते दिखे। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की रस्में शुरू हुई थी।
सिद्धिविनायक मंदिर में हुई थी पहली मुलाकात

टीवी सीरियल की बात करें तो एक्टर आखिरी बार ये हैं मोहब्ब्तें में नज़र आए थे। इस सीरियल में वो नेगिटिव रोल में नज़र आए थे। सीरियल में उन्होनें सिम्मी के पति का किरदार निभाया था।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

