इसमें कोई दोराय नहीं कि आज के समय में हम घर का बना भले ही न खाएं, लेकिन अगर बाहर का खाना खाने का मौका मिले, तो उससे कभी नहीं चूकते। वैसे हम आपको बता दे कि बाहर का खाना स्वादिष्ट इसलिए होता है, क्यूकि उसमे ज्यादातर चीजें मैदे से ही बनाई जाती है। जैसे कि मोमोज, समोसा, नूडल्स, बटर नान आदि ऐसी बहुत सी चीजें है जो मैदे से बनाई जाती है। मगर हमें यकीन है कि मैदे से बनी चीजें खाने के नुक्सान जानने के बाद आप इन्हे आज से ही खाना छोड़ देंगे।
मैदे से बनी चीजें खाने के नुक्सान..
गौरतलब है कि मैदा हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है। दरअसल मैदे में फाइबर नहीं होता। तो ऐसे में इसे सफेद और चमकदार बनाने के लिए बेंज़ोइल पर आक्साइड से ब्लीच किया जाता है। जो मानव शरीर के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। इसके इलावा मैदे के बहुत सारे नुक्सान है। जो कुछ इस प्रकार है।
1. गौरतलब है कि जब मैदे से मोमोज बनाएं जाते है, तो उनमे से प्रोटीन निकाल दिया जाता है। जिसके कारण यह एसिडिक बन जाता है। ऐसे में इसे खाने से व्यक्ति के शरीर की हड्डियां काफी कमजोर हो जाती है।
2. बता दे कि मैदे में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जिसे खाने से शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति को डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
3. इसके इलावा मैदे में फाइबर न होने के कारण व्यक्ति को कब्ज की समस्या भी हो सकती है। इससे सर दर्द और गैस जैसी कई समस्याएं हो सकती है।
4. बता दे कि इसका सेवन करने से शरीर के खून में ग्लूकोज जमने लगता है। जिसके कारण गठिया और दिल से संबंधित कई सारे रोग हो सकते है। जी हां मैदे से बनी चीजें खाने के इतने सारे नुक़्सानो के बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
बहरहाल ये तो आप पर निर्भर करता है कि आपके लिए पौष्टिक आहार ज्यादा महत्व रखता है या स्वादिष्ट लेकिन नुक्सानदायक खाना ज्यादा महत्व रखता है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


