वैसे तो आज कल लड़कों से ज्यादा लड़कियों का जमाना है। जी हां तभी तो वर्तमान समय में लड़कियों को लड़कों से ज्यादा तवज्जु मिलने लगा है। हालांकि आपको आधुनिक समय में भी कुछ ऐसे शहर, इलाके और घर देखने को मिल जायेंगे जहाँ लड़कियों को बोझ माना जाता है। इसलिए लड़कियों में ये तीन खूबियां तो जरूर होनी चाहिए, ताकि वक्त आने पर उन्हें किसी के सामने झुकना न पड़े। मगर क्या आप में है ये खूबियां। चलिए अब इन खूबियों के बारे में जानते है।
लड़कियों में ये तीन खूबियां जरूर होनी चाहिए..
आत्मरक्षा करने वाली.. सबसे पहले तो हर लड़की में खुद की आत्मरक्षा करने की भावना होनी चाहिए। बता दे कि अगर आप जूडो कराटे नहीं भी जानते, तब भी अपने अंदर की हिम्मत से हर किसी को हरा सकती है। इसलिए लड़कियों को खुद की आत्मरक्षा करना तो आना ही चाहिए।
बिना डरे अपनी बात कहना.. कई बार ऐसा होता है कि लड़कियां खुद के साथ हो रही गलत चीजों और बातों को समाज के सामने नहीं बोल पाती। शायद इसलिए क्यूकि हर बात के लिए लड़कियों को ही दोषी ठहराया जाता है। ऐसे में लड़कियों को डरने की बजाय बिना डरे अपनी बात कहनी चाहिए। फिर भले ही दुनिया आपके साथ हो या न हो, लेकिन आपकी सच्चाई आपके साथ जरूर होती है।
अब तो आप समझ गए होंगे कि लड़कियों में ये तीन खूबियां होना क्यों जरूरी है। दोस्तों आपकी लाड़ली बेटी आपके लिए क्या मायने रखती है, इस बारे में अपनी भावनाएं हमारे साथ जरूर शेयर कीजियेगा।



