कहते है कि जब एक लड़की की शादी होती है, तब उसके एक नहीं बल्कि दो परिवार होते है। एक परिवार में उसके ससुरालवाले और दूसरे परिवार में उसके मायके वाले होते है। ऐसे में दोनों परिवारों को बैलेंस करके चलना लड़की के लिए बड़ा मुश्किल काम होता है। वैसे अगर हम लड़की के सुसराल की बात करे तो वहां सिर्फ देवर भाभी का रिश्ता ही एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें मजाक, मस्ती, सम्मान और खट्टी मीठी नोंक झोंक ये सब चीजें होती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह रिश्ता काफी खास होता है। बता दे कि इस रिश्ते में कुछ खट्टी मीठी बातों का होना बेहद जरूरी है।
देवर भाभी का रिश्ता बहुत खास होता है..
1. गौरतलब है कि अगर देवर से कुछ गलती हो जाएँ तो भाभी का फर्ज बनता है कि वह अपने देवर को बचाने की कोशिश करे और बाद में खुद उसे अपने तरीके से समझाएं। इससे आपके देवर को अपनी गलती का भी एहसास हो जाएगा और आपका सम्मान भरा रिश्ता भी बना रहेगा।
2. बता दे कि लड़की जब पहली बार ससुराल आती है, तब वहां उसके भाई बहनो की कमी देवर ही पूरी करता है। जी हां वह भाभी के साथ मजाक मस्ती और उसे परिवार में घुलने मिलने में मदद करता है। इसलिए भाभी और देवर में अच्छी और इज्जत भरी दोस्ती तो जरूर होनी चाहिए।
3. यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि कई बार लड़के अपनी पढ़ाई लिखाई की टेंशन या अपने रिलेशन के बारे में किसी के सामने खुल कर बात नहीं कर पाते। तो ऐसे में भाभी को दोस्त बन कर अपने देवर की मदद करनी चाहिए। इससे भाभी और देवर के बीच की समझदारी कायम रहती है।
वैसे देवर भाभी का रिश्ता सच में काफी खास होता है, लेकिन अगर इस रिश्ते को ईमानदारी से निभाया जाएँ तभी ये रिश्ता खास बन पाता है। दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है ये हमें जरूर बताईयेगा।


