टीवी इंडस्ट्री के ज्यादातर शो में एक हीरो और एक हीरोइन लीड रोल में होते है। जब कि बाकी सभी कलाकारों को सहायक किरदारों के रूप में दिखाया जाता है। ऐसे में टीवी की ये 3 प्रसिद्ध खूबसूरत एक्ट्रेस एक साथ किसी शो में काम करने वाली है और ये तीनों ही इस शो में लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि इससे पहले ये तीनों ही किसी न किसी शो में मुख्य भूमिका निभा चुकी है, लेकिन इन तीनों ने कभी एक साथ किसी शो में काम नहीं किया। यही वजह है कि ये तीनों ही अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित है।
ये 3 प्रसिद्ध खूबसूरत एक्ट्रेस एक ही शो में आएंगी नजर..
दरअसल हम यहाँ जिन एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उनका नाम हेली शाह जो स्वरागिनी में नजर आ चुकी है। इसके बाद कांची सिंह जो ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में काम कर चुकी है और तान्या शर्मा जो साथ निभाना साथिया और उड़ान शो में काम कर चुकी है। फ़िलहाल ये तीनों ही अब तक किसी भी शो का हिस्सा नहीं थी, लेकिन अब ये तीनों जल्दी ही एंड टीवी के शो लाल इश्क के एक एपिसोड में नजर आएंगी। इस शो में ये तीनों बेस्ट फ्रेंड्स भी हो सकती है और एक दूसरे की दुश्मन भी हो सकती है। अब ये जानने के लिए तो आपको इस शो का एपिसोड देखना पडेगा।
https://www.instagram.com/p/B65k_A2J5iP/
बता दे कि कांची सिंह ने एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें ये तीनों एक साथ नजर आ रहे है। वैसे इन्हे देख कर तो यही लगता है कि इन्होने शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की होगी। जी हां टीवी की ये 3 प्रसिद्ध खूबसूरत एक्ट्रेस करीब एक ही उम्र की है और इसके साथ इन तीनों का नेचर भी काफी मस्ती मजाक करने वाला है। तो ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब ये तीनों किसी एक शो में नजर आएंगी, तब वह शो दर्शकों को कितना ज्यादा पसंद आएगा। वैसे दोस्तों इनमें से आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


