इस समय लोग गर्मी की मार झेल रहे है। जहां अब कुछ दिनों बाद बारिश का मौसम आ जाएगा। जहां मानसून सभी जगहों पर दस्तक दे देगा। वहीं ऐसे में हर किसी का यह मन करता है कि कोई हिल स्टेशन पर घूमने चला जाए। जहां पहाड़ की सुंदर वादियां हो। वैसे भी हमारे इंडिया में बहुत सी घूमने लायक जगहें है। जहां जाकर आप आनंद उठा सकते है। तो आज हम बात करने जा रहे है नेपाल की जहां जाकर आप यहां का आनंद उठा सकते है।
कम खर्चे के साथ उठा सकते है लुत्फ
क्या आपको ये पता है कि नेपाल को नेचुरल ब्यूटी और मंदिरों का प्राचीन इतिहास भी लोग मानते है। नेपाल में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां हर साल लाखों की तादात में सैलानी यहां का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं और यहां की खूबसूरती का आनंद उठाते हैं। अगर आप ट्रैकिंग का करना ज्यादा पसंद करते हैं या आप नेचर लवर हैं तो आपके लिए नेपाल में कई ऐसी जगहें साबित हो सकती हैं। जहां आप जाकर काफी कम खर्च के साथ घूमने का आनंद उठा सकते हैं और अगर आप धार्मिक क्षेत्र के शौकीन हैं और कुछ पौराणिक स्थलों की यात्रा करना ज्यादा पसंद करते है तो यहां हिंदू और बौद्ध धर्म के कई पीठ और मंदिर भी शामिल हैं।
नेपाल की राजधानी काठमांडू
जैसा कि हम सभी जानते है कि नेपाल की राजधानी काठमांडू कही जाती है। बता दे कि ये एक ऐसा शहर है जो 1400 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुए है। हालांकि, यहां पूरे साल ठंड का मौसम बना रहता है। काठमांडू अपने मठों मंदिरों और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। यहां की शांति और प्रकृति की खूबसूरती यात्रियों अपना ओर खींचती है।
टूरिस्ट पोखरा
क्या आप नेपाल में पोखरा नामक जगह के बारे में यह सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। यह जगह हिमालय की तलहटी में फैला हुई है। जानकारी के लिए बता दे कि पोखरा नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जो 900 मीटर से ज्यादा की उंचाई पर बसा हुआ है।
काठमांडू का स्वयंभूनाथ मंदिर
नेपाल में बसा स्वयंभूनाथ मंदिर काठमांडू के पश्चिम में एक पहाड़ी की चोटी पर बसा हुआ है। ये चोटी से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बाकि काठमांडू का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है। बता दें कि इस मंदिर को मंकी टेंपल के नाम से भी जानते है।
लुम्बिनी
इस शहर में गौतम बुद्ध का जन्म स्थान भी है। लुम्बिनी ये यूनेस्को विश्व धरोहर में भी शामिल है। ये हिमालय के पर्वतों से घिरा हुआ है। इसके स्तूप और मठ काफी आकर्षक रूप में स्थापित हैं।