कुछ लोग ऐसे होते है जिनके पास अगर पैसा का स्त्रोत बना रहता है तो उन्हें बाहर घूमने वालों को ज्यादा पसंद होता है। वहीं, ऐसे लोग घूमने के ज्यादा शौकीन भी होते है। जहां कुछ लोग अक्सर छुट्टियों में लोग उन जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। जो कुछ नया एक्सपीरियंस दे सकें। जिसकी वजह से लोग अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करना ज्यादा पसंद करते है। आज हम कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बात करने जा रहे है जिन्हें आप ने जल्दी सुना नहीं होगा। ना ही आप यहां गए होंगे। आइये जानते है।
धारधार
मध्यप्रदेश का धारधार की बात करें तो यह जगह मध्यप्रदेश में बसा एक शहर है। जिसमें दूर-दूर तक पहाड़ियों, झीलों, हरे-भरे नजरों के दृश्य का आप आनंद उठा सकते है। आज भी यहां प्राचीन किला, भोजशाला मंदिर, प्रसिद्ध जैन स्थल मोहन खेड़ा, बाग नदी के किनारे स्थित गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है।
जयपुर में विराटनगर
दूसरे नंबर पर बात करें राजस्थान के विराटनगर की तो यह जयपुर जिले में बसा हुआ है। बाकि यह जगह एतिहासिक खंडों को पेश करती हैं। कहा जाता है कि दुर्योधन से जुए में हारने के बाद 13 वर्षों के लिए अज्ञातवास में रहने को बाध्य पांडवों ने एक वर्ष यहीं बिताया था। यहां घूमने के कई खास जगह और भी है।
हैदराबाद का अदोनी
तीसरे नंबर पर आता है हैदराबाद के दक्षिण-पश्चिम में चेन्नई-मुंबई रेलमार्ग पर बसा खूबसूरत शहर है अदोनी। यह 14वीं शताब्दी से इस शहर का कनेक्शन है। इस शहर की अपनी ही खास विरासत भी है।
हिल स्टेशन चौकोरी
वहीं, बात करें पिथौरागढ़ जिले में स्थित चौकोरी ऐसा अनदेखा, अनसुना-सा हिल स्टेशन है। यह पर आकर आप शांति और सुकून देने वाली ये जगह हर किसी को एक्सप्लोर कर सकते है। कोरी में देवदार, बांज और रोडोडेंड्रॉन के जंगल हैं। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि आप यहां का नजारा ही देखते रह जाएंगे।
मधुबनी शहर
बिहार में बात करें अगर मधुबनी शहर की तो जो कला और संस्कृति को पेश करता है। यहां मिथिला संस्कृति का द्विध्रुव माने जाने वाले इस शहर को जितना घूमे कम है। मधुबनी को मिथिला पेंटिंग और मखाना के पैदावार की वजह से विश्वभर में लोग जानते है। यहां सौराथ के महादेव मंदिर, कोइलख के भद्रकाली मंदिर, बलिराज गढ़ की महिमा आदि जगह घूमने लायक स्थापित है।