OPPO कंपनी ने OPPO A94 मोबाइल फोन को लॉन्च कर दिया है। जहां इस नए OPPO के फोन में आपको मीडियाटेक Helio P95 SoC मिल रहा है। इसके अलावा फोन में स्क्रीन की बात करे तो इसमें आपको एक 20:9 AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। वहीं, OPPO A94 मोबाइल फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी दिया गया है। जिसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक बढ़िया कैमरा सेटअप के साथ एक 4310mAh की बैटरी भी दी गई है। आपको बता दे कि इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है।
इस साइट में देखा गया है फोन को
वहीं, OPPO A94 मोबाइल फोन के प्राइस की बात करे तो इस फोन का अभी तक प्राइस सामने नहीं आया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को अभी के लिए OPPO UAE साइट पर लिस्ट देखा गया है। इस मोबाइल फोन को एशिया में OPPO Reno 2F फोन के तौर पर देखा जा रहा है, इसके अलावा OPPO F19 मोबाइल प्रो के तौर पर इसे इंडिया में देखा गया है। साथ ही यूरोप में इस मोबाइल फोन को OPPO A94 के तौर पर देखा जा रहा है।
5G सपोर्ट है यह फोन
जानकारी के अनुसार इस मोबाइल फोन को एक 5G वैरिएंट भी मिलने वला है। इस मोबाइल फोन को OPPO A94 5G या OPPO F19 Pro के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को इस महीने के अंत में खरीदारी के लिए लाया जा सकता है, इस समय ही यानी 11 मार्च को OPPO Find X3 को लॉन्च किया जाने वाला है। इसके बाद यह मोबाइल फोन को खरीदारी के लिए आ सकता है।
इस कलर में रहेगा फोन
आपको बता दे कि OPPO के इस मोबाइल फोन को फैंटास्टिक पर्पल और फ्लूइड ब्लैक रंगों में उतारा जा सकता है। फोन में एक 6.43-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। फोन में आपको एक मीडियातक Helio P95 प्रोसेसर मिल सकता है, फोन में आपको यह प्रोसेसर एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर के तौर पर मिल सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में आपको एक 8GB रैम मिल सकती है।
48 मेगापिक्सल का है प्राइमरी कैमरा
हालांकि इस फोन में कैमरा की बात करे तो इस फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिल सकता है, इसके लावा फोन में एक 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक वाइड एंगल कैमरा भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में आपको मैक्रो लेंस और एक मोनो लेंस भी मिल रहा है। इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का सेंसर दिया जा सकता है, साथ ही फोन में आपको 2MP के दो अलग अलग सेंसर भी मिल सकते है।



