देश में आई कोरोना महामारी के चलते सिनेमाघरों में कोई भी फिल्म इधर एक सालों ने नहीं आई। तो ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 19 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जहां काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक मे खुशी की लहर है और वह काफी एक्साइटेड है। जहां, फिल्म की बात करे तो फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
दो गाने अब तक हो चुके है रिलीज
आपको बता दें कि अक्षय की फिल्म वेलबॉटम के ट्रेलर और इसके हाल ही में रिलीज हुए दो गाने “सखियां 2.0”, और “मरजावां” लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रह है। वहीं, आज अक्षय कुमार ने अनाउंस किया कि फिल्म का नया गाना ‘तुम आओगे’ आज रिलीज हो रहा है। हालांकि, गाने का मोशन पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर रिलीज करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “घर वहां है जहां दिल है। घर वहां है जहां हम वापस आते है। #तुम आओगे कल रिलीज होगा।”
इन्होंने किया है डायरेक्ट
वहीं, इस फिल्म को डायरेक्ट किया है रंजीत एम तिवारी ने जिसमें अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय एक अंडरकवर रॉ एजेंट के रोल में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, लारा दत्ता इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देगी। बेल बॉटम एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।
इन्होंने किया है फिल्म को प्रोड्यूस
फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनीषा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। आपको बता दें कि यह फिल्म 19 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी और खास बात तो यह है कि फिल्म को 3 डी फॉर्मेट में भी रिलीज की जाएगी।

