अभी भी प्रेतों का वास है डुमास बीच पर। आइये जानते हैं इसके रहस्य को

डुमास बीच

डुमास बीच , यह एक बहुत ही रहस्यमयी जगह है। इस बीच के बारे में इंटरनेट पे भी काफी चर्चा हुई है , कई लोग इसके बारे में जानना चाहते है और जो वहां जा चुके है वो अपना किस्सा सबके साथ बाटना चाहते है। गुजरात के समुद्ररी तट पर स्थित ये बीच हमेशा चर्चा में रहता है ख़ास तौर से पर्यटकों के लिए। लेकिन जब वे यहाँ के स्थानीय लोगो से इस बारे में पूछते है तो अच्छे-अच्छो की हालत है। ऐसा इसलिए होता है क्योकि यहाँ के स्थानीय लोगो का मन्ना है की यहाँ प्रेतों का साया है। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई यहाँ सूर्यास्त के बाद जाए तो उससे चीखने-चिल्लाने की भी आवाज़ सुनाई देगी।

डुमास बीच का इतिहास :

यह बीच सूरत से 21 किलोमीटर दूर अरब सागर से लगा हुआ है। यहाँ की कहानी किसी राजा-रानी या फिर किसी की मृत्यु की नहीं है , पर सभी का मानना है की इस जगह पर भूत-प्रेतों ने अपना डेरा डाल रखा था। इस बीच की मिट्टी भी लाल या भूरी नहीं बल्कि काली है। कहा जाता है की प्रेतों के इतने लम्बे वास के कारन यहाँ की मिटटी काली होगई है। इस बीच से सटा हुआ एक शव दाह गृह भी है।

यहाँ पर दाह संस्कार होता है। सभी का मानना है की जिन लोगो को भी मोक्ष की की प्राप्ति नहीं होती , यहाँ जिनकी असमय मृत्यु हो जाती है , उनकी रूह इसी बीच पे रह जाती है। इन सभी कारणों की वजह से इस जगह को देश की सबसे भयावह जगहों में से एक माना जाता है। पर इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहाँ पे जाते है , कहा जाता है की यहाँ की बहती हवा भी कान में कुछ कह के जाती है।

डुमास बीच पर स्थानीय लोगो के विचार :

कुछ लोगो ने बताया की जब वे पहली बार बीच पर गए तो उन्हें लगा की वहाँ समुद्र के किनारे कोई रो रहा था , तो उस वक़्त वहाँ से निकल गए पर जब वे अगली बार वहाँ गए तो ऐसा कुछ नहीं था। उनका कहना था की लोग यहाँ की कहानिया ज़ादा बढ़ा के बता देते। कई लोगो ने क्वोरा के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये और बताया की उनलोगो ने किस किस प्रकार इस बीच पर समय बिताया है , पर उन्हें भी कुछ नहीं मिला। अब यहाँ कुछ है की नहीं इसका पता तो वहा जाकर ही लगाना पड़ेगा।

 

और भी इसी तरह की रोचक जानकारी अब सिर्फ Youth Express पर.

Archit Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER