वैसे तो तेज पत्ते का इस्तेमाल रसोई घर में कई व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। मगर क्या आप जानते है कि तेज पत्ता केवल खाने को स्वादिष्ट बनाने का ही काम नहीं करता, बल्कि और भी कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए रात को एक तेज पत्ता कमरे में सोने से पहले जला ले और फिर खुद इसका कमाल देखे। गौरतलब है कि तेज पत्ते का इस्तेमाल यूँ तो मसाले के रूप में किया जाता है, लेकिन इससे व्यक्ति को कई तरह के लाभ भी मिलते है। जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले है।
सोने से पहले जला ले एक तेजपत्ता..
1. सबसे पहले तो जब आप कमरे में सोने के लिए जाएँ तब उससे करीब पंद्रह मिनट पहले किसी बर्तन में तेज पत्ता जला दे। उसके बाद कमरे को बंद कर दे। बता दे कि ऐसा करने के बाद जब आप कमरा खोलेंगे तो अंदर से काफी भीनी भीनी सुगंध आएगी। इस महक से आपको गहरी नींद जरूर आ जाएगी।
2. इसके इलावा तेज पत्ते से निकलने वाले धुंए से मच्छर भी दूर भागते है। जिससे आप डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बच सकते है।
3. इस बारे में बहुत कम लोग जानते है कि तेज पत्ते का धुआं हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। जी हां इससे हमारी सांसों को कोई नुक्सान नहीं पहुँचता, बल्कि तेज पत्ते के धुंए की महक से कमरा खुशबूदार हो जाता है।
4. इसके साथ ही इससे हमारे मेमोरी पॉवर को भी काफी लाभ होता है। बता दे कि इससे अल्जाइमर जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। यहाँ तक कि तेज पत्ते का धुआं महिलाओं की सेहत के लिए खास करके काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए कमरे में एक तेज पत्ता रात को सोने से पहले जला ले और इन सभी मुश्किलों से छुटकारा पाएं। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।



