जल्द ही WhatsApp Pay से कर सकेंगे पेमेंट, NPCI से मिली हरी झंडी

Whatsapp Pay

इंस्टेंट मेस्सिंग एप्प व्हाट्सप्प कंपनी बड़े लम्बे समय से अपने यूजर के लिए पेमेंट सर्विस देने के प्रयास में लगा है. कंपनी करीब दो साल से WhatsApp Pay पर काम  कर रही है. इस सर्विस से यूजर्स और छोटे व्यापारियों को पैसे के लेनदेन में काफी माद्दा मिलेगी। लेकिन कई कारणों के चलते अभी तक इसे भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया। लेकिन अब जल्द ही WhatsApp payments service के लिए भारतीय यूजर्स का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि WhatsApp Pay  सर्विस को भारत में NPCI की तरफ से हरी झंडी मिल गयी है. तो चलिए आपको  इसके लांच बारे में विस्तार से बता दे.

Whatsapp Pay

 

About WhatsApp Pay service launch

इंडिया में जल्द ही इस सर्विस को कंपनी लांच करने वाली है. इस बात की जानकारी, WhatsApp India ​के हेड अभिजीत बोस ने The Economic Times को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि कंपनी इस साल के अंत तक भारत में अपनी payments service को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

बोस ने बतया  कि,  कंपनी का उद्देश्य कस्टमर और छोटे व्यापारियों के बीच end-to-end communication cycle को सक्षम बनाना है। साथ ही कंपनी की योजना सेल्स को बढ़ाने के लिए बेहतर अनुभव देने  की है। बोस का मानना है कि WhatsApp payments service के आने से देश भर के छोटे व्यवसायों के लिए काम करना आसान हो जाएगा।

 

हाल में आयी, बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया( NPIC ) ने WhatsApp के भारत में डिजिटल पेमेट सर्विस के लाइसेंस पास कर दिया है. इसे कंपनी कुछ चरणों में जारी कर सकती है.  NPIC ने यह भी कन्फर्म किया है की  वॉट्सऐप लोकल डेटा रेग्यूलेशन को फॉलो करेगा.
Whatsapp Pay

रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में  WhatsApp Pay 1 करोड़ यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा.  चूंकि भारत में WhatsApp यूजर्स सबसे ज्यादा हैं, इसलिए कंपनी को इसका पूरा फायदा मिलेगा. साथ ही यह बताया जा रहा है कि 1 करोड़ यूजर्स के लिए WhatsApp Pay लॉन्च करने के बाद कंपनी लाइसेंस को लेकर बची हुई प्रक्रिया पूरी करेगी और इसके बाद इसे भारत के सभी वॉट्सऐप यूजर्स को दिया जाएगा.

हालाकिं इस WhatsApp Pay सर्विस आने के बाद Paytm को बड़ी टक्कर मिलेगी. यही वजह है कि पेटीएम के सीईओ पिछले साल लगातार WhatsApp Pay की आलोचना करते रहे हैं.

 

TikTok की बत्ती गुल करेगा Google Tangi app, जाने कैसे करेगा काम

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
WhatsApp Pay से कर सकेंगे पेमेंट, NPCI से मिली हरी झंडी-Youth Express
Article Name
WhatsApp Pay से कर सकेंगे पेमेंट, NPCI से मिली हरी झंडी-Youth Express
Description
WhatsApp payments service के लिए भारतीय यूजर्स का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि WhatsApp Pay  सर्विस को भारत में NPCI की तरफ से हरी झंडी मिल गयी है. पढ़े.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER