आईपीएल 2020 का विस्तृत कार्यक्रम बीसीसीआई द्वारा जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस साल कुल 60 मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि फाइनल और क्वालीफायर मुकबलो के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। आइए जानते हैं विस्तार से इस साल के आईपीएल 2020 कार्यक्रम के बारे में।
आईपीएल 2020 का पहले मैच में भिड़ेंगे धोनी और रोहित
आइपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच गत वर्ष के विजेता टीम मुंबई इंडियंस और उप-विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यानी पहले ही मैच में दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। ये मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।
आईपीएल 2020 में कुल 60 मुकाबले होंगे
इस बार आइपीएल में कुल 60 मैच खेले जाएंगे। जिसमे 56 लीग मैच खेले जाएंगे। जिनके बारे में अभी बीसीसीआई द्वारा कार्यक्रम जारी किया गया है। रोहित शर्मा की अगुआई में चार बार खिताब जीत चुकी मुंबई का पहला मैच धौनी की कप्तानी में तीन बार खिताब जीत चुकी टीम चेन्नई के खिलाफ होगा। पहले दिन यानी 29 मार्च को मुंबई और चेन्नई के बीच मैच खेला जाएगा।
सिर्फ 6 दिन होंगे दो मुकाबले
पिछले वर्ष में खिलाडियों द्वारा शिकायत किए जाने के चलते इस वर्ष आईपीएल 2020 में सिर्फ 6 दिन दो मुकाबले रखे गए हैं।
इस सीजन में 5 अप्रैल, 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 3 मई, 10 मई को दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। पूरे सीजन में इस बार सिर्फ रविवार को दो-दो मैचों का आयोजन किया जाएगा जबकि अन्य दिनों में एक-एक मैच ही खेले जाएंगे।
समय में नहीं है फेरबदल
आपको बता दें कि इस बार आइपीएल के समय में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिस दिन दो मुकाबले होंगे उस दिन पहला मैच शाम चार बजे से जबकि दूसरा मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा वहीं जिस दिन एक मैच होगा वो रात आठ बजे से खेला जाएगा।
आइपीएल विजेता टीमें-
2008- राजस्थान रॉयल्स
2009- डेक्कन चार्जर्स
2010- चेन्नई सुपर किंग्स
2011- चेन्नई सुपर किंग्स
2012- कोलकाता नाइट राइडर्स
2013- मुंबई इंडियंस
2014- कोलकाता नाइट राइडर्स
2015- मुंबई इंडियंस
2016- सनराइजर्स हैदराबाद
2017- मुंबई इंडियंस
2018- चेन्नई सुपर किंग्स
2019- मुंबई इंडियंस