विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : इंग्लैंड पूर्व कप्तान माइकल वान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत की रन-मशीन विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ‘ऑल-राउंड’ बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को सभी फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताने वाले ट्वीट का जवाब देते हुए वॉन ने कहा, ‘सहमत नहीं हूं…विराट सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड बल्लेबाज हैं।’

 

वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर

 

विराट कोहली दुनिया

आपको बता दें कि भारत को विराट कोहली की कप्तानी में इस सीरीज के पहले वनडे में 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जबकि अगले दोनों वनडे मैचों में भारतीय टीम ने कम बैक कर दोनों मैच जीत कर सीरीज अपने नाम कर लिया । विराट ने इस सीरीज के दूसरे वनडे में 78 और तीसरे वनडे में 89 रन की शानदार पारियां खेलीं। वहीं, स्मिथ ने दूसरे वनडे में 98 और बेंगलुरु वनडे मैच में 131 रन की शानदार पारियां खेलीं। हालांकि इस सीरीज में स्मिथ ने सर्वाधिक रन बनाए।

30 वर्षीय स्मिथ ने साउथ अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ में अपनी भूमिका के लिए लगे एक साल के प्रतिबंध के बाद शानदार वापसी की और काफी रन जुटाए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछली गर्मियों में एशेज सीरीज के दौरान रहा। कोहली ने भी काफी रन जुटाना जारी रखा और 886 अंक के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग (बल्लेबाजों) में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।

कोहली के रिकॉर्ड में नये आयाम

सीरीज के दौरान कोहली ने कई मुकाम हासिल किया। जिसमे सबसे तेज कप्तान के रूप में 5000 रन पूरा किया। इसके साथ ही विराट ने अर्धशतक लगाने का सैकड़ा पूरा किया। ऐसा करने वाले विराट दूसरे भारतीय बल्लेबाज है। जबकि विश्व के पांचवे बल्लेबाज है। इसके अलावा विराट वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। जबकि तुलना करे तो उन्होंने दूसरे बल्लेबाजों के तुलना में सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल किया।

बतौर कप्तान विराट कोहली दुनिया में सबसे तेज 5000 रन

सबसे तेज 5 हजारी कप्तान
कोहली ने पूर्व महेंद्र सिंह धोनी का वनडे इंटरनैशनल में कप्तान के रूप में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का रेकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER