टीम इंडिया इंदौर पहुंची, पहले टेस्ट मैच की कर रही है तैयारी

टीम इंडिया इंदौर पहुंची

बता दे कि टी 20 में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। दरअसल बांग्लादेश और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंदौर शहर में खेला जाएगा। जी हां यह मैच चौदह नवंबर को इंदौर में खेला जायेगा। यही वजह है कि अब टीम इंडिया इंदौर पहुंची है और वहां खेले जाने वाले मैच की तैयारी कर रही है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि इंदौर विराट कोहली का शहर है। तो ऐसे में जब विराट कोहली अपने शहर आएं तब उनका काफी जोरदार स्वागत किया गया। केवल विराट कोहली का ही नहीं बल्कि भारतीय टीम का भी बखूबी स्वागत किया गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।

टीम इंडिया इंदौर पहुंची

टीम इंडिया इंदौर पहुंची..

बता दे कि इससे पहले टी 20 में बांग्लादेश के खिलाफ जो मैच खेला गया था, उसमे कोहली को आराम दिया गया था। यानि इस मैच में कोहली मौजूद नहीं थे। मगर टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली दोबारा अपनी टीम के साथ जुड़ चुके है। इसका मतलब ये है कि टेस्ट सीरीज के दौरान विराट कोहली अपने टीम के साथ ही खड़े रहेंगे। वही अगर हम टीम इंडिया और विराट कोहली की बात करे तो जब ये लोग इंदौर पहुंचे, तब फूलों की माला से इनका स्वागत किया गया था।

ऐसे में इंदौर के लोगो का यह भव्य अंदाज न केवल टीम इंडिया बल्कि उनके फैंस को भी काफी पसंद आया। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि हमेशा की तरह इस बार भी कोहली भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बता दे कि इससे पहले विराट कोहली अपनी जन्म दिन सेलिब्रेट करने के लिए भूटान घूमने गए थे। ऐसे में उन्होंने कई छुट्टियां भी ली थी। शायद यही वजह है कि अब वह भारतीय टीम के साथ खेल में हिस्सा लेने का एक भी मौका नहीं गंवाना चाहते। फ़िलहाल तो पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया इंदौर पहुंची है और अपने खेल की पूरी तैयारी कर रही है।
Summary
टीम इंडिया इंदौर पहुंची, पहले टेस्ट मैच की कर रही है तैयारी  Youth Express
Article Name
टीम इंडिया इंदौर पहुंची, पहले टेस्ट मैच की कर रही है तैयारी Youth Express
Description
बता दे कि टी 20 में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। दरअसल बांग्लादेश और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंदौर शहर में खेला जाएगा। जी हां यह मैच चौदह नवंबर को इंदौर में खेला जायेगा। यही वजह है कि अब टीम इंडिया इंदौर पहुंची है और वहां खेले जाने वाले मैच की तैयारी कर रही है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि इंदौर विराट कोहली का शहर है। तो ऐसे में जब विराट कोहली अपने शहर आएं तब उनका काफी जोरदार स्वागत किया गया। केवल विराट कोहली का ही नहीं बल्कि भारतीय टीम का भी बखूबी स्वागत किया गया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER