विराट कोहली: शख्शियत विराट कोहली एक ऐसा नाम है जिसे आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया का बच्चा बच्चा जनता है। आज क्रिकेट का नाम लेते ही एक चेहरा लोगो के तुरंत सामने आ जाता है। पूरी दुनिया उन्हें प्यार करती हैं। और अगर आपको इन बातों में जरा सा भी शक है तो आज आपका वो शक भी दूर होने वाला है।
जी हां, ताजा मामला विराट कोहली के लोकप्रियता से जुड़ा हुआ है। जिसे पढ़ने सुनने के बाद आप खुद ही समझ जाएंगे कि क् विराट कोहली आखिर किस कदर लोगो के दिलो दिमाग में छाए हुए हैं।
आप ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर को तो जानते ही होंगे। कोई भी क्रिकेट प्रेमी उन पर बैन लगने के बाद भी आज उनसे उतना ही प्यार करता है। और इसकी सिर्फ एक भी वजह है। वह है उनकी बेमिसाल बल्लेबाजी। आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाडियों में उनका नाम शामिल हैं।
सभी बच्चो के लिए उनके मा बाप सबसे बड़े हीरो होते हैं। लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि उनकी बेटी क्रिकेट कि शौकीन है , उसके पापा खुद इतने बड़े खिलाड़ी है लेकिन वह डेविड वार्नर की नहीं बल्कि इंडियन सुपर स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की फैन हैं। वह विराट कोहली की तरह बनना चाहती है।
डेविड वार्नर के बारे में कुछ बाते
ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज डेविड वार्नर एक साल का बैन झेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट आए हैं। डेविड वार्नर ने कंगारू टीम के लिए वर्ल्ड कप खेलते हुए शानदार रन बनाए थे। हालांकि, एशेज टेस्ट सीरीज में वे फ्लॉप रहे, लेकिन घरेलू मैदान पर एक बार फिर से डेविड वार्नर के बल्ले से आग उगली।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, डेविड वार्नर की छोटी बेटी इंडी रे वार्नर (Indi Rae) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे क्रिकेट खेलती नज़र आ रही हैं और कह रही हैं कि वे विराट कोहली हैं।
वार्नर ने शेयर किया है वीडियो
https://www.instagram.com/p/B4rXRlhJu1q/?utm_source=ig_web_copy_link
दरअसल, डेविड वार्नर ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनकी छोटी बेटी इंडी घर पर बल्लेबाजी कर रही हैं। इस वीडियो में वो गेंद का सामना करने से पहले कहती हैं कि वे विराट कोहली हैं। इस वीडियो के कैप्शन में डेविड वार्नर ने लिखा है. “मुझे इस बारे में यकीन नहीं है। इंडी विराट कोहली बनना चाहती है।”
विराट कोहली: शख्शियत
मौजूदा समय में क्रिकेट का जो भी फैन है वो विराट कोहली को जानता ही होगा। आज कोई ऐसा रिकॉर्ड की लिस्ट नहीं है जहा उनका नाम ना हो, बेहतरीन बल्लेबाज, सफलतम कप्तान। आईसीसी के वनडे रैंकिंग में काफी लंबे समय से पहले स्थान पर चल रहे विराट कोहली की फैन फॉलोइंग का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की बेटी भी विराट कोहली बनना चाहती है। यह काफ़ी दिलचस्प बात है कि लेकिन भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है कि आज उनके पास ऐसा खिलाड़ी है जिसे पूरी दुनिया में चाहा जा रहा है। और हर कोई आज विराट कोहली बनना चाहता है।
