वैसे तो आपने चाय का स्वाद कई बार चखा होगा। मगर क्या आप जानते है कि चाय को हिंदी में क्या कहते है। वैसे आप सोच रहे होंगे कि हिंदी में तो चाय का मतलब चाय ही होता है और अंग्रेजी में इसे टी कहते है। हालांकि आपका यह जवाब पूरी तरह से तो नहीं, लेकिन काफी हद तक सही है। अब यूँ तो हमारे देश में बहुत से लोगो की सुबह की शुरुआत चाय के एक मीठे से कप से ही होती है। मगर इतना तो हमें भी यकीन है कि उनमे से बहुत कम लोग चाय से संबंधित बातों के बारे में जानते होंगे। जैसे कि चाय में एसिड कितना होता है या चाय में कैलोरी कितनी होती है।
चाय को हिंदी में क्या कहते है, क्या आपको मालूम है..
अब जाहिर सी बात है कि जब लोग इन बातों को नोटिस नहीं करते। तो उन्हें इसकी हिंदी कहा से पता होगी। वैसे हम आपको बता दे कि आमतौर पर हम चाय को चाय ही कहते है, लेकिन वो लोग जो ज्यादा शुद्ध हिंदी बोलते है, वो लोग इसे दुग्ध जल मिश्रित शर्करा युक्त पर्वतीय बूटी कहते है। यानि दूध और पानी को मिला कर थोड़ी सी चीनी और चायपत्ती में लिपटी हुई वस्तु को असल में हम चाय कहते है। बहरहाल इसे शुद्ध हिंदी में बोलना जरा सा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है।
इसलिए अगर आप चाहे तो चाय का यह नाम भी याद कर सकते है। वैसे इसे पढ़ने के बाद इतना तो आपको समझ आ ही गया होगा कि चाय को हिंदी में क्या कहते है। इसके साथ ही आप ये भी जान गए होंगे कि जो लोग शुद्ध हिंदी बोलते है, उनके लिए हर चीज का मतलब और उसका अर्थ कितना गहरा होता है। हालांकि आज के समय में ज्यादातर लोग ग्रीन टी पीना ही पसंद करते है। दोस्तों क्या आपको चाय पीना पसंद है या नहीं। ये हमें जरूर बताईयेगा।



