मुंबई घूमने की कर रहे है तलाश, तो जाइये ये पास की जगह, पढ़िये

मुंबई घूमने की कर रहे है तलाश, तो जाइये ये पास की जगह, पढ़िये

मुंबई एक ऐसा शहर जिसे लोग सपने में सोचकर घूमने का मन करता है। वही, लोग इस शहर में पैसा कमाने के लिए दूर-दूर से आते है। जहां लोगो का मुंबई घूमना एक सपना होता है। क्योंकि मुंबई की लाइफ भी बहुत कठिन है। जो कभी भी रूकती नहीं। वहीं, लोग सप्ताह भर काम करने के बाद लोग वीकेंड पर काम से दूरी बनाना जरूर पसंद करते हैं।

है कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल

जहां वे वीकेंड पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में आने वाले वीकेंड पर अगर आप घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो मुंबई के नजदीक कई ऐसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं जो आपके इस समय को यादगार बनाने का काम करेंगे। आइये जानते है ऐसी जगह के बारें में।

पिकनिक स्पॉट पंचगनी

अगर आप फैमिली के साथ घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह की तलाश कर रहे हैं। तो ऐसे में पंचगनी वह पिकनिक स्पॉट हो सकता है। मुंबई से करीबन 285 किलोमीटर दूर पंचगनी के मौसम का नजारा देखते ही बनता है। यहां पर कई ऐसी चीजें है, जो इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पाॅट बनाती हैं। अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं तो पंचगनी में टेबललैंड पर जाएं। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग का लुत्फ ले सकते हैं। वहीं पंचगनी से तीन किलोमीटर दूर सिडनी पॉइंट का भी व्यू भी लाजवाब है। यहां से आपको कृष्णा घाटी, कमलगढ़ किला, धोम बांध और वाई शहर का बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। पंचगनी में आपको कुछ बेहतरीन नजारों को देखने का मौका मिलता है।

नासिक के बेहतरीन नजारे

नासिक का नाम तो शायद सभी ने सुना होगा। यह जिला महाराष्ट्र में स्थित एक पवित्र स्थल है जो हिंदू मंदिरों के लिए अपने धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। जहां गोदावरी नदी भी निकलती है। यह मुंबई शहर की दूरी करीब 165 किलोमीटर है। नासिक में सबसे ज्यादा मंदिर और पुराने किले आपको देखने को मिल जाएंगे। इस प्राचीन पवित्र स्थल का हिंदू धर्म में बहुत धार्मिक महत्व है। यह उन सभी 4 स्थानों में से एक है जहां हर 12 साल में कुंभ मेला आयोजित किया जाता है।

ये जगह है प्रसिद्ध

साथ ही अगर आपको वाइन से बेहद प्यार है। तो नासिक वाइन लवर्स के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। शहर में प्रसिद्ध सुला वाइनरी सहित देश के कुछ सबसे पुराने और सबसे लोकप्रिय अंगूर के बाग हैं। इसमें कोई शक नहीं, यह मुंबई से वीकेंड की यात्राओं के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। सुला वाइनयार्ड, यॉर्क वाइनरी और स्वाद कक्ष, सोमा वाइनयार्ड, पांडवलेनी गुफाएं, मुक्तिधाम, त्र्यंबकेश्वर, म्हसोबा मंदिर, जैसी जगहों पर घूम सकते है

प्राचीन जगह महाबलेश्वर

महाबलेश्वर एक ऐस प्राचीन जगह जो अपनी कई नदियों, शानदार झरनों और राजसी चोटियों के लिए जाना जाता है। शहर में प्राचीन मंदिर, बोर्डिंग स्कूल, और हरे भरे घने जंगल, झरने, पहाड़ियां, घाटियां शामिल हैं जो आपका दिल खुश कर देंगी। कभी महाबलेश्वर ब्रिटिश शासन काल में ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में कार्य करता था और अब इसे कई एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। वीकेंड पर 2 दिनों के लिए मुंबई के पास घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक साबित हो सकता है। मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी 263 किमी है। यहां आप घुड़सवारी, ट्रैकिंग, शॉपिंग, माउंटेन बाइकिंग, बोटिंग, फिशिंग, वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां कर सकते हैं।

 

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER