वैसे तो अरेंज मैरिज के बारे में आप सब बखूबी जानते ही होंगे। मगर फिर भी इससे संबंधित हम आपको कुछ खास और छोटी छोटी बातें बताना चाहते है। जी हां पहले भाग में हमने आपको बताया था कि अरेंज मैरिज में रिश्ते की शुरुआत कैसे होती है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे लड़का लड़की की बातें रिश्ते को आगे बढ़ाने का काम करती है। तो चलिए अब इससे जुडी बातों का शुभारम्भ करते है।
लड़का लड़की की बातें आगे बढ़ाती है अरेंज मैरिज का रिश्ता..
1. बता दे कि लड़की से मिलवाने से पहले परिवार वाले खुद लड़के से मिलते है। उससे थोड़ी बहुत पूछताछ करते है। तो वही दूसरी तरफ लड़के के घर वाले भी लड़की से कई तरह के सवाल पूछते है। उसके बाद कही जा कर लड़का और लड़की को अकेले में बात करने का समय दिया जाता है।
2. गौरतलब है कि पहली मीटिंग के दौरान लड़का और लड़की दोनों ही काफी नर्वस होते है। मगर जैसे जैसे उनकी बातों का सिलसिला आगे बढ़ता है, वैसे वैसे वे दोनों एक दूसरे के साथ काफी हद तक खुल जाते है।
3. आमतौर पर लड़के ये सवाल पूछते है कि आप कहा तक पढ़ी है। आपके शौंक क्या क्या है। क्या आप शादी के बाद भी जॉब करना चाहती है। क्या मैं आपको पसंद हूँ ? हालांकि आज के समय में लड़के इंटरनेट पर ही लड़कियों के बारे में काफी जानकारी हासिल कर लेते है।
4. इसके इलावा जब लड़की की बारी आती है, तब उसके सवाल थोड़े अलग होते है। जैसे कि क्या आप मुझसे शादी करना चाहते है? ऐसे में अगर लड़के और लड़की दोनों की रजामंदी हो जाती है, तब दोनों का रिश्ता पक्का कर दिया जाता है।
बहरहाल ये बातें यही खत्म नहीं होती। इसके बाद लड़का और लड़की दोनों को फोन पर खुले आम बात करने की इजाजत भी मिल जाती है। यानि रिश्ता पक्का होने के बाद से शादी होने तक लड़का और लड़की दोनों ही फोन पर प्यार भरी और इधर उधर की बातें करते है। तो इस तरह से लड़का और लड़की की बातें अरेंज मैरिज को आगे तक ले जाती है। मगर इसके बाद क्या होता है, ये हम आपको आज नहीं बल्कि अगले भाग में जरूर बताएंगे। वैसे दोस्तों आपको यह जानकारी कितनी पसंद आई, ये हमें जरूर बताएगी।


