बीसीसीआई की अखिल भारतीय चयन समिति ने शुक्रवार को रांची में शनिवार से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले अंतिम और तीसरे टेस्ट मैच के लिए बिहार के लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम को भारतीय टीम में शामिल किया। शाहबाज नदीम को अंतिम समय में टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया।
कुलदीप यादव की जगह हुए शामिल नदीम
आपको बता दें कि नदीम को तीसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की जगह शामिल किया गया है। कुलदीप यादव ने शुक्रवार को ही बाएं कंधे में दर्द की शिकायत की थी। हालांकि कुलदीप यादव ने गुरुवार को नेट पर एक घंटे प्रैक्टिस की थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि वह अगले टेस्ट मैच में खेल सकते है। परंतु कंधे के दर्द के वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा।
तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी रांची करेगा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन कर रही है और शुरुआती दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है।
नदीम को पहली बार इंटरनेशनल टीम में जगह मिली
जी हा, नदीम ने अभी तक एक भी इंटरनैशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला है और यदि रांची में उन्हें प्लेइंग-XI में मौका मिलता है तो वह इंटरनैशनल डेब्यू करेंगे। 30 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चुके हैं।
बिहार में हुआ जन्म और झारखंड से खेलते हैं शाहबाज नदीम
बिहार में जन्में शाहबाज नदीम घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं। उन्होंने अभी तक 111 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें 424 विकेट लिए हैं। उनके दमदार प्रदर्शन के चलते ही उन्हें तीसरे टेस्ट मैच में मौका मिला है।
तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम:
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, शाहबाज नदीम, ऋषभ पंत।

