इसमें कोई दोराय नहीं कि हमारे देश में जब भी किसी लड़के या लड़की की अरेंज मैरिज होती है, तब दूल्हा दुल्हन के साथ साथ उनका पूरा परिवार भी काफी उत्साहित होता है। जी हां दोनों तरफ के परिवार कुछ इस कदर उत्साहित होते है, जैसे इंडिया को मैच जीतने के लिए केवल एक ही रन की जरूरत हो। बहरहाल केवल इतना ही नहीं इसके इलावा भी आज हम आपको अरेंज मैरिज से जुडी बातें बताने वाले है या यूँ कहे कि कुछ खास बातों से रूबरू करवाने वाले है। तो सबसे पहले हम आपको बताते है कि अरेंज मैरिज की बात शुरू कहा से होती है।
अरेंज मैरिज से जुडी बातें ऐसे होती है शुरू..
1. गौरतलब है कि जिस घर में लड़का और लड़की शादी के लायक हो रहे हो, तो ऐसे में उनके माता पिता उनके लिए रिश्ता ढूँढना शुरू कर देते है। यहाँ तक कि अपने घर सभी रिश्तेदारों से रिश्ता ढूढ़ने की बात चला देते है। इसके बाद कोई एक विचौला यानि जो रिश्ता ढूंढ कर लाता है, वह व्यक्ति लड़का और लड़की दोनों की तरफ से रिश्ते का मुखिया होता है।
2. बता दे कि सबसे पहले लड़के को लड़की की तस्वीर दिखाई जाती है। उसके बाद जब लड़के को लड़की पसंद आ जाती है, तब लड़की के घर पर या कही बाहर मिलने का कार्यक्रम तय किया जाता है। वो भी इसलिए ताकि लड़का और लड़की एक दूसरे को सही तरीके से जान सके। हालांकि पहली मीटिंग में किसी को जानना जरा सा नहीं बल्कि काफी मुश्किल है। मगर फिर भी माता पिता और रिश्तेदारों को तो यही लगता है कि पहली ही मीटिंग में सब कुछ पक्का हो जाएगा।
3. बता दे कि कई घरो में लड़के से मिलने से पहले लड़की की राय लेना भी जरूरी नहीं समझा जाता। गौरतलब है कि पहली मीटिंग में लड़का और लड़की को जब बातें करने के लिए कुछ समय अकेले में दिया जाता है, तब वह इसी उलझन में होते है, कि आखिर बात शुरू कहा से करे।
अब अरेंज मैरिज की बातों की शुरुआत कैसे होती है, ये हम आपको अगले भाग में जरूर बताएंगे। हमें यकीन है कि आपको अरेंज मैरिज से जुडी बातें बेहद पसंद आएंगी। दोस्तों आपकी अरेंज मैरिज में क्या क्या हुआ था, ये हमें जरूर बताईयेगा।



