आकाश चोपड़ा क्रिकेटर जगत का एक ऐसा नाम है जो आपको भारत के किसी भी मैच में कमेंट्री करता हुआ मिल जाएगा। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा आजकल आईपीएल में अपनी कमेटी के द्वारा लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। आईपीएल के अलावा आकाश भारत के लगभग हर मैच में कमेंट्री करते हुए देखे जा सकते हैं। आकाश चोपड़ा की सबसे मजेदार बात यह है कि वह कभी बल्लेबाज तो कभी गेंदबाज की कमियां निकालते और उनकी खूबी बताते हुए देखे जाते हैं। आज हम आपको आकाश चोपड़ा के कैरियर रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे।
आकाश के अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में बात करें तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आकाश ने केवल भारत की तरफ से 10 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट खेले हैं। जिसमें उन्होंने 23 के औसत से केवल 437 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा हंसने वाली बात यह है कि आकाश चोपड़ा अक्सर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों को ज्ञान बांटते हुए कमेंट्री बॉक्स में मिल जाते हैं। मगर जितने आकाश चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय रन नहीं बनाए है उससे ज्यादा तो महेंद्र सिंह धोनी ने मैच खेले हैं।
शायद आपको नहीं पता होगा कि आकाश ने आईपीएल के मैच भी खेले हैं। आज हम आपको आकाश के आईपीएल कैरियर के बारे में बताएंगे। जिसको जानकर आप हंसी के ठहाके लगाने लग जाएंगे। आकाश ने 2008 और 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से बल्लेबाजी की थी। जिसमें आईपीएल के 7 मैचों में उन्होंने 8.83 की औसत से और 74.64 के स्ट्राइक रेट से मात्र 53 रन बनाए हैं।
यही असली वजह है कि जब आकाश भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले महान खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाने का प्रयास करते हैं तो सोशल मीडिया पर उनकी दर्शक जमकर किरकिरी करते हैं। कई बार आकाश चोपड़ा को इन सब हरकतों के कारण सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनना पड़ा है।

