श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 4 गेंदों पर 4 विकेट सहित अनेकों रिकॉर्ड किया अपने नाम

श्रीलंका लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटक कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वे दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

मलिंगा ने हैट्रिक लेते हुए लगातार 4 गेंदों पर कॉलिन मुनरो (12), हामिश रदरफॉर्ड (0), कॉलिन डि ग्रैंडहोम (0) और रोस टेलर (0) को आउट किया।

Srilanka lasith malinga

साथ ही श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर में दूसरी बार लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लिए हैं। इससे पहले उन्‍होंने 2007 वनडे वर्ल्‍ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 4 गेंद में 4 विकेट झटके थे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं।

श्रीलंका स्टार लसिथ मलिंगा के नाम एक और रिकॉर्ड

इसी मैच में उन्होंने अपने टी-20 इंटरनैशनल करियर का 100वां विकेट भी लिया। वह ऐसा करने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गए है। साथ ही, यह उनके टी-20 करियर की दूसरी हैटट्रिक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2016-17 में अपनी पहली हैटट्रिक ली थी।

हैट्रिक की बात करे तो, मलिंगा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 हैटट्रिक दर्ज हो गई है।

उन्‍होंने 3 हैटट्रिक वनडे मैचों में, जबकि 2 हैटट्रिक टी20 इंटरनैशनल में लिया है।

हैट्रिक में इस पाकिस्तानी गेदबाज का नाम दुसरे स्थान पर

हैट्रिक के मामले में दूसरा नंबर पाकिस्‍तान के वसीम अकरम का आता है। उनके नाम 4 बार हैट्रिक है (2 टेस्‍ट और 2 वनडे) ।

 

T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

मलिंगा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्होंने कॉलिन मुनरो के विकेट के साथ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 76वें मैच में इस उपलब्धि को हासिल किया।

मलिंगा रविवार को इस सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी के 97 विकेट लेने का रेकॉर्ड तोड़ का इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

तीनों फॉर्मेट में 100 से अधिक विकेट, रेकॉड
मलिंगा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। 36 वर्षीय मलिंगा ने वनडे में 338, टेस्ट में 101 और टी-20 में 100 से अधिक विकेट ले चुके हैं। मलिंगा ने यह कीर्तिमान अपने 76वें इंटरनैशनल टी-20 मैच में बनाया।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER