आज टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जहां न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन अभी तक इस टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार रहा है। आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में अब नॉकआउट मुकाबलों का दौर शुरू होने वाला है। जिसमें इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा।
इंग्लैंड पहले मैच से ही दिखा रही शानदार प्रदर्शन
वहीं, इंग्लैंड के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पहले ही मैच से अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे है। जिसमें 5 में से 4 मैचों में टीम ने जीत दर्ज की है लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जेसन रॉय के चोटिल होकर बाहर हो जाने से टीम को झटका लगा है। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम को लेकर बात की जाए तो वह लगातार आईसीसी इवेंट्स में काफी शानदार प्रदर्शन दिखाते आ रहे है।
ये खिलाड़ी ले सकते है जेसन रॉय की जगह
दरअसल, इंग्लैंड की इस मैच को लेकर बात की जाए तो उसमें जेसन रॉय की जगह पर जेम्स विंसे या फिर सैम बिलिंग्स ले सकते है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी में भी थोड़ा कमजोरी दिखाई दी थी। जिसके बाद वहां पर टॉम करन टीम में शामिल किए जा सकते हैं।
इनको दिखानी होगी बड़ी जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए तो उसमें किसी तरह के बदलाव की गुंजाइश नहीं दिख रही है। हालांकि, इस अहम मैच में कप्तान केन विलियमसन और डीवोन कॉन्वे को बल्लेबाजी में बड़ी जिम्मेदारी दिखानी होगी।
खास बात
आपको बता दें कि इस बार के टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार कई कंपनियों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। जिसमें कई टीमें अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाकर सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गई है। तो ऐसे में देखना यह होगा कि कौन सी टीम फाइनल मुकाबला जीतती है। यह तो मैच देखने पर ही पता लगेगा।
