बहुत से लोग ऐसे होते है जो मीठा खाने के शौकीन होते है। तो ऐसे में आज आप मीठा में सूजी की खीर बना सकते है। जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाती है। इसके लिए आपको बस सूजी दूध घी इलायची पाउडर बादाम काजू पिस्ता और किशमिश का इस्तेमाल करना है। सफेद चीनी की जगह आप ब्राउन शुगर या गुड़ के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है इस रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप केसर भी डाल सकते है। भारतीय त्यौहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है।
इस विधि से बनाएं
- सूजी -4 बड़े चम्मच
- चीनी -4 बड़े चम्मच
- काजू -1 बडा चम्मच
- किशमिश -1 बडा चम्मच
- घी -2 बड़े चम्मच
- दूध -2 कप
- बादाम -1 बडा चम्मच
- पिस्ता -1 बडा चम्मच
- इलायची पीसी हुई -1
सूजी की खीर बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में 1 टेबल स्पून घी गर्म करें कटे हुए बादाम ,पिस्ता काजू और किशमिश डालें 2 से 3 मिनट तक भूनें अब भुने हुए मेवे को प्याले में निकाल ले उसी पैन में 1 चम्मच घी डालें सूजी डालें और इसे मध्यम आंच पर पकाएं जब तक सूजी गोल्डन न हो जाए अब पैन में दूध और चीनी डालें दूध में उबाल आने दें अब मिक्स करें और मध्यम आंच पर 5 से 6 मिनट तक पकाएं भुने हुए मेवों के साथ एक चुटकी इलायची पाउडर मिलाएं और आखिर 2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें अब सूजी की खीर परोसने के लिए तैयार है। अब आप चाहे नाश्ता चाहे खाने के बाद इसका मजा ले सकते है।