Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने मोटोरोला रेज़र 2019 फोन को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला ने फ्रंट पर एक सेकेंडरी स्क्रीन को भी जोड़ा है, कंपनी ने इसे क्विक व्यू एक्सटर्नल डिस्प्ले का नाम दिया है। इस डिस्प्ले की मदद से आप नोटिफिकेशन, म्यूज़िक आदि को तेज़ी से एक्सेस कर पाएंगे। चलिए आपको Motorola Razr (2019) की कीमत, और स्पेसिफिकेशन की जानकारी विस्तार में बता दे-
Motorola Razr (2019) के कीमत और स्पेसिफिकेशन
मोटो के इस फोल्डेबल फ़ोन की बिक्री यूएस में अगले साल होगी। फिलहाल भारत में मोटो के इस फ़ोन की बिक्री के बारे में कोई जानकारी नहीं है. Motorola Razr Price की बात करें तो यूएस में हैंडसेट की कीमत 1,499.99 डॉलर (लगभग 1,07,400 रुपये) है। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि भारत में मोटरोला रेज़र की कीमत क्या होगी। तुलना की जाए Samsung का Galaxy Fold यूएस में 1,980 डॉलर (लगभग 1,41,700 रुपये) और भारत में 1,64,999 रुपये में बेचा जाता है।
स्पेसिफिकेशन की बात की जाये तो Motorola Razr (2019) के डिज़ाइन को वाटर रेपलेंट बनाया है। Motorola Razr के प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड एचडी+ (876×2142 पिक्सल) स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। Motorola का कहना है कि जब फोन को फोल्ड किया जाता है तो स्क्रीन के दोनों हिस्सों के बीच कोई गैप नहीं होता है। फोल्ड होने के बाद यूज़र को 2.7 इंच की सेकेंडरी (600×800 पिक्सल) क्विक व्यू डिस्प्ले मिलेगी। इस स्क्रीन का इस्तेमाल यूज़र सेल्फी लेने, नोटिफिकेशन देखने, कंट्रोल म्यूज़िक प्लेबैक आदि के लिए कर सकते हैं।
कैमरा की बात करे तो फ़ोन में 16 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया है, जो की सेल्फी और रियर दोनों कैमरे का काम करेगा। इसके अलावा कंपनी ने कैमरा सॉफ्टवेयर में नाइट विज़न मोड को भी जोड़ा है। लो-लाइट तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है।
Top 5 Budget Earphones to play Pubg Mobile
इसके अलावा मोटोरोला रेज़र के मुख्य डिस्प्ले के नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। यदि आप फोन को फोल्ड नहीं करना चाहते तो इस कैमरा सेंसर का इस्तेमाल आप सेल्फी लेने के लिए भी कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Razr स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है।
Motorola Razr (2019) के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें 2510 एमएएच की बैटरी,15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4 जी एलटीई और जीपीएस को जोड़ा है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


