हैदराबाद को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

हैदराबाद को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल के दूसरा क्वालीफायर रविवार के दिन खेला गया। जहां दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हराकर पहली बार फाइनल मुकाबले में जगह बना ली। टीम अपने पहले आईपीएल खिताब की उम्मीद में अब दिल्ली का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। जो अब तक चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी है।

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले की बल्लेबाजी

वहीं, रविवार के दिन क्वालीफायर में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए करीब तीन विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर सिर्फ 172 रन ही बना सकी। जहां हार के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने बताया है कि आखिर किस वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा है। डेविड वॉर्नर को भले ही आईपीएल में अपने अभियान पर गर्व है लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में टीम की फील्डिंग को देखकर उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह के लचर प्रदर्शन से वे टूर्नामेंट जीतने के हकदार नहीं थे।

दिल्ली ने बनाए इतने रन

वॉर्नर ने सनराइजर्स की 17 रन से हार के बाद कहा कि अगर आप कैच छोड़ते हो और मौके गंवाते हो तो फिर आप जीत नहीं सकते। मुझे लगता है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत के बाद हमने वापसी की लेकिन फील्डिंग में हमारा रवैया हार का कारण बना। दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों मार्कस स्टोइनिस और शिखर धवन के कैच छूटे जबकि कुछ आसान रन भी दिए गए। दिल्ली ने इसका फायदा उठाकर तीन विकेट पर 189 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स आठ विकेट पर सिर्फ 172 रन ही बना पाया।

खास बात

दरअसल वार्नर ने आईपीएल में अपने अभियान पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि तीसरे स्थान पर रहना उनकी टीम के लिए गर्व की बात है क्योंकि किसी ने भी यह अनुमान नहीं लगाया था कि उनकी टीम यहां तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पहली बात तो यह है कि हमें शुरू में किसी ने दावेदार नहीं बताया था। हर कोई मुंबई इंडियंस, दिल्ली और आरसीबी की बात कर रहा था। मुझे अपने अभियान पर वास्तव में गर्व है।

Summary
हैदराबाद को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
Article Name
हैदराबाद को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
Description
आईपीएल के दूसरा क्वालीफायर रविवार के दिन खेला गया। जहां दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हराकर पहली बार फाइनल मुकाबले में जगह बना ली। टीम अपने पहले आईपीएल खिताब की उम्मीद में अब दिल्ली का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER