सुपरफैन दादी का हुआ निधन तो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

सुपरफैन दादी का हुआ निधन

आप सब को भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ वर्ल्ड कप का मैच तो याद ही होगा। जो इंग्लैंड में हुआ था। बता दे कि इस मैच को देखने के लिए एक बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र करीब 87 साल थी, वह भी क्रिकेट के मैदान पर आई थी। यहाँ तक कि क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी देख कर उन्हें सुपरफैन दादी का ख़िताब भी दिया गया था। मगर आपको जान कर दुःख होगा कि जब हाल ही में उस सुपरफैन दादी का हुआ निधन तो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके लिए लिखा यह मैसेज। जी हां सुपरफैन दादी का क्रिकेट को लेकर जो प्यार और दीवानापन देखने को मिला था, उसे कोई नहीं भुला सकता।

सुपरफैन दादी का हुआ निधन

सुपरफैन दादी का हुआ निधन.. 

शायद यही वजह है कि इनका निधन होने के बाद भी बीसीसीआई इन्हे भुला नहीं है। अब जाहिर सी बात है कि मैच खत्म होने के बाद जिस दादी से विराट कोहली और रोहित शर्मा इतने प्यार से मिले थे, उसे कोई कैसे नजर अंदाज कर सकता है। अगर खबरों की माने तो तेरह जनवरी को ही सुपरफैन दादी ने अंतिम साँस ली थी। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने ट्वीट करके सुपरफैन दादी को श्रद्धांजलि दी है।

बता दे कि मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। यहाँ तक कि उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गई थी। जी हां आज के समय क्रिकेट को लेकर जो जुनून युवाओ में देखने को मिलता है, वही जुनून तब सुपरफैन दादी में देखने को मिला था। इसलिए उनके जज्बे को भुलाना न मुमकिन है। फ़िलहाल तो जब सुपरफैन दादी का हुआ निधन तो बीसीसीआई खुद को उनके लिए पोस्ट करने से नहीं रोक पाई। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि भगवान् उनकी आत्मा को शान्ति दे।
Summary
सुपरफैन दादी का हुआ निधन तो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात  Youth Express
Article Name
सुपरफैन दादी का हुआ निधन तो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात Youth Express
Description
आप सब को भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ वर्ल्ड कप का मैच तो याद ही होगा। जो इंग्लैंड में हुआ था। बता दे कि इस मैच को देखने के लिए एक बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र करीब 87 साल थी, वह भी क्रिकेट के मैदान पर आई थी। यहाँ तक कि क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी देख कर उन्हें सुपरफैन दादी का ख़िताब भी दिया गया था। मगर आपको जान कर दुःख होगा कि जब हाल ही में उस सुपरफैन दादी का हुआ निधन तो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके लिए लिखा यह मैसेज।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER