मैरिज एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार ने शेयर की यह डरावनी तस्वीर और कैप्शन में लिखा ऐसे दिखते है शादीशुदा

मैरिज एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार हमेशा से ही अपनी बेहतर परफॉरमेंस और फिटनेस के लिए जाने जाते रहे है। अगर हम ये कहे कि इस एक्टर को हर चीज जरा अलग अंदाज में करने की आदत है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। तभी तो अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ कुछ खूबसूरत पल शेयर करने की बजाय यह डरावनी सी तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि बीती 17 जनवरी को अक्षय और ट्विंकल की एनिवर्सरी थी। जी हां इन दोनों की शादी को उन्नीस साल पूरे हो चुके है। मगर आदत से मजबूर अक्षय कुमार ने इस खास दिन पर भी बड़े खास अंदाज में अपनी पत्नी को एनिवर्सरी विश की है।

मैरिज एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार

मैरिज एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार ने शेयर की डरावनी तस्वीर.. 

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि यह तस्वीर जितनी डरावनी है उतनी ही फनी भी है। शायद इसलिए यह काफी वायरल हो रही है। बता दे कि इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने काफी फनी कैप्शन भी लिखा है। उनका कहना है कि शादीशुदा लोग कुछ इस तरह दिखते है। इसके इलावा उन्होंने क्या क्या लिखा है ये आप खुद ही इस पोस्ट में पढ़ लीजिये। वैसे अक्षय कुमार जब करण जौहर के शो पर आएं थे, तब भी उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई थी। तब उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया था, तब ट्विंकल ने हां नहीं कहा था।

https://www.instagram.com/p/B7aYswBHW1D/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल तब ट्विंकल की फिल्म मेला रिलीज़ होने वाली थी और ट्विंकल ने यह कहा था कि अगर उनकी यह फिल्म हिट होती है, तो वह अक्षय कुमार से शादी नहीं करेंगी और अगर यह फिल्म हिट न हुई तो वह शादी कर लेंगी। बस फिर क्या था उनकी फिल्म मेला फ्लॉप साबित हुई और उन्होंने अक्षय कुमार के साथ शादी कर ली। तभी तो वर्तमान समय में अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ इतने खुश नजर आ रहे है। दोस्तों इन दोनों की जोड़ी के बारे में आपका क्या कहना है ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
मैरिज एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार ने शेयर की यह डरावनी तस्वीर और कैप्शन में लिखा ऐसे दिखते है शादीशुदा  Youth Express
Article Name
मैरिज एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार ने शेयर की यह डरावनी तस्वीर और कैप्शन में लिखा ऐसे दिखते है शादीशुदा Youth Express
Description
बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार हमेशा से ही अपनी बेहतर परफॉरमेंस और फिटनेस के लिए जाने जाते रहे है। अगर हम ये कहे कि इस एक्टर को हर चीज जरा अलग अंदाज में करने की आदत है तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। तभी तो अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ कुछ खूबसूरत पल शेयर करने की बजाय यह डरावनी सी तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि बीती 17 जनवरी को अक्षय और ट्विंकल की एनिवर्सरी थी। जी हां इन दोनों की शादी को उन्नीस साल पूरे हो चुके है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER