ढाई किलो का हाथ जब पड़ता है ना! तो इंसान उठता नहीं, उठ जाता है। सनी देओल का यह अमर डायलॉग! आज भी बच्चे बच्चे की जुबान पर चढा रहता हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री को ग़दर जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले सनी देओल, एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। इस बार वह ‘ब्लैंक’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। अरे ‘ब्लेंक’ से मेरा मतलब खाली से नहीं है, बल्कि फिल्म का टाइटल है ‘ब्लैंक’। जो कि आतंकवाद और देशभक्ति पर आधारित है। जिसमें सनी देओल एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। सनी का कहना है कि देश भक्ति की फिल्म को कभी भी selling वाले प्रोडक्ट के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया के भतीजे ‘करण कपाड़िया’ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ से ‘विक्की कौशल’ का फर्स्ट लुक जारी
फिल्म में ऐसा क्या खास था ? जिसके लिए सनी ने हां कह दिया। इस सवाल पर सनी कहते हैं कि ,’मैं हमेशा से स्ट्रांग किरदार करना पसंद करता हूं, जो किसी चीज के लिए फाइट करता दिखाई दे। यह मेरा नेचर है। मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं, जो हार मान ले। मैं जब भी देशभक्ति की फिल्में करता हूं तो लोग मुझसे जुड़ जाते हैं। सनी का कहना है कि देश भक्ति से जुड़ी हुई फिल्मों को कभी भी बेचने लायक प्रोडक्ट के तौर पर ना लिया जाए।
‘कनिका कपूर’ की इन सेक्सी तस्वीरो ने उड़ाई उनके फैंस की नींद
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या हम देश भक्त हैं? क्या हम अपनी मां से, देश से प्यार करते हैं? सनी का कहना है कि मैंने कई सारी देशभक्ति की फिल्में की हैं और मैंने हमेशा किरदार पर भरोसा किया। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर में काफी दम देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा करण भी एक्शन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में इशिता दत्ता और करणवीर शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म 3 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी



