दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है ‘विक्की कौशल’ के बारे में जिन्होंने ‘उरी’, ‘राजी’, ‘संजू’ जैसी फिल्म में अपनी शानदार अभिनय से लोगो का दिल जीता था। एक्टर विक्की कौशल अब बड़े परदे पर फ्रीडम फाइटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जी हां दोस्तों, विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ की शूटिंग कर रहे है, बताया जा रहा है की ये फिल्म फ्रीडम फाइटर उधम सिंह की बायोपिक पर आधारित है। कुछ देर पहले मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया सरदार उधम सिंह बायोपिक से विक्की के फर्स्ट लुक को शेयर किया है। पोस्टर में विक्की सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं, उनके चेहरे पर चोट का निशान भी नजर आ रहा है।
‘कनिका कपूर’ की इन सेक्सी तस्वीरो ने उड़ाई उनके फैंस की नींद
विक्की कौशल का फर्स्ट लुक बेहद दमदार और आत्मविश्वास से भरा हुआ है, ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा। विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म सरदार उधम सिंह को शूजीत सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। शूजीत सरकार जिन्होंने पिंक जैसी बेहतरीन मूवी बॉलीवुड को दी है। विक्की की फिल्म सरदार उधम सिंह की बायोपिक अगल साल यानी 2020 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी। विक्की के लिए ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि वो जिस भी कैरेक्टर को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह खुद को ढाल लेते हैं।
‘हिना खान’ की सेक्सी फोटोज ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान
बताते चले कि विक्की ‘आलिया भट्ट’ स्टारर फिल्म ‘राजी’ में उनके पति की भूमिका में नजर आए थे, इस फिल्म में भी विक्की ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। इधर ‘रणबीर कपूर’ की फिल्म ‘संजू’ में विक्की ने उनके दोस्त की भूमिका निभाकर सबका दिल जीत लिया। उसके बाद आई विक्की कौशल की फिल्म उरी, जिसने बाॉक्स ऑफिस पर सफलता के तमाम रिकॉर्ड्स को तोड़े, और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए।
दोस्तों, हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी? हमे कमेंट करके ज़रूर बताये।



