MeToo पर अली जफर ने तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ

अली जफर

जब से भारत में MeToo कैंपेन छाया है तब से कई बड़े-बड़े अभिनेता, गायक, निर्माता, निर्देशक सब के चरित्र पर एक लांछन लग गया है जिस को मिटाना बहुत ही मुश्किल है। इन्हीं लोगों में से एक अभिनेता और गायक हैं अली ज़फ़र जो इन दिनों भारत और पाकिस्तान की मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर हर तरफ छाए हुए हैं और उनका एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर वह अपने ऊपर लगे आरोप पर सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं। पहली बार है कि अली जफर इस तरह की सफाई देते हुए नजर आए हैं और उन्होंने इस मुद्दे से अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अभिनेता अली जफर एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा घरों और भारतीय दर्शकों पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है और जब भी लोग उन्हें याद करते हैं तो उनके गाए हुए गाने और उनके द्वारा निभाए गए किरदारों से उन्हें जाना जाता है और उनकी प्रशंसा की जाती है। लेकिन पिछले साल जब उन पर यह गंभीर आरोप लगे तब से कहीं ना कहीं लोगों के अंदर यह जरूर आ गया कि शायद उनका चरित्र ठीक नहीं है। अली जफर पर #MeToo के चलते कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। ये सब तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान की एक्ट्रेस मीशा शफी ने अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मीशा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि “एक प्राइवेट स्टूडियो में अली ने मेरे साथ बदतमीजी की थी, जो मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी दुखद अनुभव रहा। साथ ही अली दूसरी और महिलाओं के साथ भी ऐसा कर चुके हैं।” हालांकि अली ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा था कि वें इस मामले को अदालती तरीके से निपटाने की सोच रहे हैं।इसके बाद जब मामला कोर्ट पहुंचा तो, अली जफर को क्लीन चिट मिल गई है। जिसके बाद अब अली जफर ने मीशा शफी पर मानहानी का केस दर्ज कराया है।

आपको बता दें कि अब अली जफर इस मामले से पूरी तरह बाइज्जत बरी है और उन्होंने निशा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्होंने ट्विटर पर यह साबित कर दिया है कि निशा उनकी कसूरवार है। वायरल हुए इस वीडियो में अली एक पाकिस्तानी एंकर से बातचीत कर रहे हैं और बातचीत के दौरान अली फूट-फूट कर रोने लगे और उन्हें एंकर शांत कराते हुए कहा कि सब ठीक हो जाएगा वहीं अली ने बताया कि वह कितने बड़े सदमे से गुजर रहे थे और उनके बच्चों का भी सामना करना मुश्किल हो गया था।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER