स्टफकूल मोंटी वायरलेस इन-ईयर हैडफ़ोन भारत में लांच @1,999 रुपये

स्टफकूल मोंटी

स्टफकूल मोंटी ने भारत में नई वायरलेस इन-ईयर हेडफोन्स लॉन्च किया है। यह डिवाइस नेकबैंड स्टाइल डिज़ाइन के साथ आता है और इसे कंपनी ने मोंटी नाम दिया है। इस नए वायरलेस हेडफोन में मैग्नेटिक ईयर हेड्स हैं। कंपनी का कहना है कि हेडफोन में ईयर हेड्स के लिए एडजस्टेबल सपोर्ट है। इसमें एक माइक इनबिल्ट है। जिसके जरिए आप हैंड्स-फ्री कॉल कर सकते हैं|

स्टफकूल मोंटी ब्लूटूथ हेडफोन्स लेटेस्ट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ संस्करण 5.0 है। वायरलेस हेडफ़ोन में 180mAh की बैटरी है| कंपनी का दावा है कि एक बार बैटरी फुल चार्ज करने पर आपको 8 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें मल्टी फंक्शन बटन हैं, जिनसे आप डिवाइस को ऑन और ऑफ कर सकते हैं। वहीं, आपको प्ले और पॉज़ म्यूजिक, पिक एंड कैंसिल कॉल का विकल्प भी मिलेगा।

बीएसएनएल 319 रुपये प्लान में आया यह बदलाव

स्टफकूल मोंटी हैडफ़ोन कीमत 

यह ब्लूटूथ हेडफोन 8 से 10 मीटर की रेंज तक काम करता है। इसका कुल वजन केवल 24 ग्राम है। कंपनी ने इस हेडफोन की कीमत 1,999 रुपये रखी है और इसके साथ आपको चार महीने की वारंटी भी मिलती है। आप इसे कंपनी की अपनी वेबसाइट और अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Summary
स्टफकूल मोंटी वायरलेस इन-ईयर हैडफ़ोन भारत में लांच @1,999 रुपये
Article Name
स्टफकूल मोंटी वायरलेस इन-ईयर हैडफ़ोन भारत में लांच @1,999 रुपये
Description
स्टफकूल मोंटी ने भारत में नई वायरलेस इन-ईयर हेडफोन्स लॉन्च किया है। यह डिवाइस नेकबैंड स्टाइल डिज़ाइन के साथ आता है और इसे कंपनी ने मोंटी नाम दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Harsh Pandey

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER