करीना कपूर खान के साथ दिखीं करिश्मा और मां बबीता

करीना कपूर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित बहनों की जोड़ी बेबो और लोलो अक्सर ही एक साथ देखीं जाती हैं। इस बार फिर से दोनों बहन अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी मां बबीता कपूर के साथ देखी गई जिसमें तीनों ही कमाल लग रही थीं। यह फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है और इन तीनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/BxHr6yphkbD/?utm_source=ig_web_copy_link

वैसे तो अभिनेत्री करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर ही अपनी लाइफ स्टाइल से जोड़ी कई सारी फोटोज अपने फैंस के लिए वह अपलोड करती रहती हैं। वही हाल ही में करीना कपूर अपनी मां बबीता कपूर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बताती हुई नजर आई है। इस फोटो में करीना कपूर खान और बबीता कपूर के साथ उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी नजर आ रही है। करीना कपूर खान बहुत ही साधारण ड्रेस में नजर आई लेकिन इन कपड़ों में भी करीना कपूर खान बहुत सुंदर लग रही है।

उन्होंने हल्के क्रीम कलर की एक मिडी पहनी हुई है आंखो में चश्मा और बाल खुले हैं इस अंदाज में करीना कपूर खान बेहद कमाल लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ करिश्मा कपूर भी किसी से कम नहीं लग रही उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वह बेहद बेहतरीन लग रही हैं और आंखों पर चश्मा बाल खुले चेहरे पर हल्की सी मुस्कुराहट देते हुए वह कैमरे पर पोज कर रही हैं। करिश्मा कपूर खान इस अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जब बेटियां इतनी सुंदर है तो मां तो सुंदर होगी ही। अब बात करते हैं दोनों अभिनेत्रियों की मां की तो बबीता कपूर ने भी कैजुअल सफेद रंग की शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहनी हुई है जिसमें वह स्टाइलिश के साथ साथ वह शानदार लग रही हैं।

इस फोटो को करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है और कैप्शन लिखा है कि “Monday made marvellous with my mains !”। इस फोटो पर तकरीबन हजारों लाइक्स आ चुके हैं और लगभग 450 लोग कॉमेंट कर चुके हैं।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER