200 अरब डॉलर की संपत्ति वाले कोई और नहीं, बल्कि दुनिया के सब से अमीर आदमी, जेफ बेज़ोस हैं। वह आज धरती पर सब से अमीर और धनी आदमी कह लाए जा रहे हैं। अपको बता दें कि कोरोना महामारी में टेक्नोलॉजी कंपनियों की संपत्ति में सब से ज़्यादा वृद्धि देखी जा रही है।
26 अगस्त 2020 को अमेजन के शेयर में 2 प्रतिशत का उछाल आया है जिससे कि जेफ की संपत्ति में 4.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इससे 56 वर्षीय बेजोस इस धरती के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर से ज़्यादा की है।
बिल गेट्स को छोड़ा पीछे
अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेज़ोस की संपत्ति 26 अगस्त 2020 को बढ़कर 204.6 अरब डॉलर हो गई। इनकी यह संपत्ति दुनिया के सब से अमीर व्यक्ति बिल गेट्स से 90 अरब डॉलर ज़्यादा है।
ऑनलाइन खरीददारी में वृद्धि
कोरोना महामारी के कारण लोग विंडो शॉपिंग को ज़्यादा तवज्जो दे रहे हैं। जिसमें अमेज़न ऐप लोगों की पहली पसंद बन रहा है। यानी अमेज़न द्वारा शॉपिंग ज़्यादा की जा रही है जिसके वजह से इसके शेयर में 80 प्रतिशत उछाल आया है। बता दें कि 1 जनवरी 2020 को जेफ की संपत्ति 115 अरब डॉलर थी और अब यह बढ़कर 204 अरब डॉलर हो गई है। इनके पास वॉशिंगटन पोस्ट, एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन का स्वामित्व होने के अतिरिक्त अन्य प्राइवेट निवेश भी हैं।
फ़ेसबुक भी रह गया पीछे
फ़ेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति भी बढ़कर 109.1 अरब डॉलर हो गई है। 26 अगस्त 2020 को इनकी संपत्ति में 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लेकिन जेफ की संपत्ति के आगे यह कम है।
जेफ बेज़ोस के बारे में अपको बताएं तो 1986 में इन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद, वाल स्ट्रीट में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में काम किया। इन्होंने फिटेल नामक कंपनी के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक नेटवर्क बनाने का कार्य किया। दिलचस्प बात यह है कि टेक बेस्ड कंपनी के अलावा वह पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं। वे प्रसिद्ध अखबारों में से एक वॉशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं। इन्होंने अपनी करियर की शुरूआत ऑनलाइन किताबें बेचने से की थी।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.