चेहरे के साथ-साथ हम अपने बालों का भी खास ख्याल रखते हैं। लेकिन इसमें बालों का झड़ना आजकल की युवाओं में बहुत बड़ी प्रॉब्लम है। जैसे कि कुछ लोगों के बाल कुछ ज्यादा ही झड़ते हैं। कुछ लोगों के कम और कुछ लोगों के समय से पहले ही गंजे हो जाते हैं। बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि कुछ जेनेटिक होते हैं। तो कुछ खानपान की वजह से होते हैं। अगर हम विटामिन्स वाली चीजें नहीं खाते हैं। उसकी वजह से भी बाल झाड़ सकते हैं। जब हम बार-बार केमिकल्स मिले हुए शैंपू को बदलते हैं। सबसे बड़ा कारण तो यह भी हो सकता है। एलोवेरा का होममेड मास्क लगाकर हम अपने झड़ते हुए बालों को रोक सकते हैं।
एलोवेरा और अंडे का मास्क लगाकर रोके झड़ते हुए बालों को
हमारे बाल बहुत ही ज्यादा कमजोर हो चुके हैं। जो जरा से हाथ लगाने से टूट जाते हैं। ऐसे में प्रोटीन युक्त हेयरमास्क हमारे लिए बहुत जरूरी है। हेयर मास्क बनाने के लिए हम एलोवेरा जेल में अंडे की पीली जर्दी को मिलाकर पेस्ट बना लेते हैं और इसको अपने बालों में लगा लेते हैं। इससे बालों में सॉफ्टनेस आती है और हमारे बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है।
एलोवेरा, दही और शहद का हेयर मास्क
यह हेयरमास्क बनाने के लिए सबसे पहले हमें अपने बालों के लंबाई के अनुसार दो या तीन चम्मच एलोवेरा जेल, एक या दो चम्मच शहद और दही मिलाकर पेस्ट बनाते हैं। इसको अपने बालों पर लगाने से बालों में नेचुरल साइन आती है। उसके साथ-साथ बालों का उलझना भी कम होता है। यह एक तरीके का नेचुरल कंडीशनर है। यह मास्क हम रात में भी लगाकर छोड़ सकते हैं। एलोवेरा जेल और शहद जहां हमारे बालों में शाइन देते हैं। वहीं दही में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाता है। जिससे बालों का झड़ना कम होता है।

