कुछ साल पहले टीवी पर एक बहुत ही प्रसिद्ध शो आता था। जिसका नाम उतरन था। बता दे कि रश्मि देसाई को सबसे ज्यादा प्रसिद्धि इसी शो से मिली है। इस शो में उन्होंने बड़ी तपस्या का किरदार निभाया था। इसके इलावा बड़ी इच्छा का किरदार टीना दत्ता ने निभाया था। गौरतलब है कि इस सीरियल में छोटी इच्छा के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। हालांकि उतरन सीरियल की छोटी इच्छा अब काफी बड़ी हो गई है और अठारह साल की हो चुकी है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि यह सीरियल टीवी पर कितने साल पहले आता होगा।
उतरन सीरियल की छोटी इच्छा अब हो गई है इतनी बड़ी..
बहरहाल शो में इच्छा का किरदार निभाने वाली छोटी सी बच्ची का असली नाम स्पर्श खंचन्दानी है। जो अब बिलकुल भी बच्ची नहीं रही। जी हां आप उनकी खूबसूरत तस्वीरें यहाँ देख सकते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जब स्पर्श इस शो में काम करती थी, तब वह महज आठ साल की थी। यानि इस शो में काम किए हुए उन्हें दस साल का लम्बा समय बीत चुका है। बाकी स्टार्स की तरह स्पर्श को भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी पसंद है। बता दे कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। जिसकी एक झलक आप खुद यहाँ देख सकते है।
https://www.instagram.com/p/BcJt88DlWiv/
https://www.instagram.com/p/Bs_BqmZF3jH/
https://www.instagram.com/p/BpKJ9kPj0qr/
https://www.instagram.com/p/Bp45DsvFNHU/
https://www.instagram.com/p/BYYlG-WFu36/
यूँ तो उतरन सीरियल में स्पर्श यानि इच्छा और तपस्या को लीड रोल में दिखाया गया था। मगर इस एक शो से स्पर्श को सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई है। जी हां उनकी मासूमियत और उनके भोले अंदाज को दर्शकों ने अपना खूब प्यार दिया था। इसी वजह से वह घर घर में प्रसिद्ध हो गई थी। फ़िलहाल उतरन सीरियल की छोटी इच्छा की खूबसूरत तस्वीरें आप यहाँ देख सकते है और आपको बड़ी इच्छा यानि स्पर्श कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


