काजल अग्रवाल का स्टेच्यू लगा सिंगापुर के मैडम तुसाद में, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

काजल अग्रवाल का स्टेच्यू

बता दे कि बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों सातवें आसमान पर है। जी हां काजल अगवाल की गिनती भी अब बॉलीवुड की उन टॉप एक्ट्रेस में की जाएगी जिनका वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगाया गया है। गौरतलब है कि काजल अग्रवाल का स्टेच्यू सिंगापुर के मैडम तुसाद में लगाया गया है और काजल ने इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल काजल ने स्टेच्यू बनने की खबर दिसंबर के महीने में सब के साथ शेयर की थी। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि काजल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की वो पहली एक्ट्रेस है जिनका स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगाया गया है। यही वजह है कि काजल अग्रवाल इन दिनों बेहद खुश है।

 काजल अग्रवाल का स्टेच्यू

काजल अग्रवाल का स्टेच्यू.. 

बहरहाल काजल अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ इस स्टेच्यू को देखने के लिए सिंगापुर गई थी। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर का ड्रेस पहन रखा था। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। फ़िलहाल उनके इन खूबसूरत पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है। हालांकि काजल से पहले साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर प्रभास का स्टेच्यू भी मैडम तुसाद में लगाया जा चुका है लेकिन एक्ट्रेस का पहली बार लगा है। बता दे कि अपने स्टेच्यू के बारे में जानकारी शेयर करते हुए काजल ने लिखा था कि उन्हें याद है, जब वह बचपन में मैडम तुसाद गई थी। तब सभी स्टेच्यू उन्हें अपनी तरफ काफी प्रभावित करते थे और ऐसे में आज जब उनका खुद का स्टेच्यू बनने जा रहा है, तब उन्हें काफी बेहतरीन महसूस हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/B8LRpgQnntu/

https://www.instagram.com/p/B8LR9W9HEsb/

https://www.instagram.com/p/B8LTBtjnD9x/

https://www.instagram.com/p/B8LUsF7Hj2W/

https://www.instagram.com/p/B8LVBjgHp-7/

https://www.instagram.com/p/B8MYV3pHXzM/

इसके साथ ही काजल ने कहा कि उनके नए सफर की शुरुआत इससे बेहतर तरीके से तो हो ही नहीं सकती। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि काजल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म क्यों हो गया न थी, जिसमें वह ऐश्वर्या राय और विवेक ओबरॉय के साथ नजर आई थी। इसके बाद काजल ने साउथ की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में भी लीड रोल मिलने लगा।

 

दोस्तों इस एक्ट्रेस की कौन सी फिल्म आपको पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

 

 

 

Summary
काजल अग्रवाल का स्टेच्यू लगा सिंगापुर के मैडम तुसाद में, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें  Youth Express
Article Name
काजल अग्रवाल का स्टेच्यू लगा सिंगापुर के मैडम तुसाद में, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें Youth Express
Description
बता दे कि बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों सातवें आसमान पर है। जी हां काजल अगवाल की गिनती भी अब बॉलीवुड की उन टॉप एक्ट्रेस में की जाएगी जिनका वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगाया गया है। गौरतलब है कि काजल अग्रवाल का स्टेच्यू सिंगापुर के मैडम तुसाद में लगाया गया है और काजल ने इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER