जैसा कि हम जानते है कि कोरोना महामारी के बाद से बहुत सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने को है। जिसका दर्शको को बेसब्री से इंतजार भी है। तो वहीं, इन सबको देखते हुए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ‘नो वे होम’ 16 दिसंबर के दिन भारत में रिलीज की गई। जहां फिल्म के पहले दिन ही फिल्म ने धुआंधार कमाई करके रिकॉर्ड कायम कर दिया। आपको बता दें कि जब से कोरोना महामारी आई है तब के बाद यह पहली फिल्म है।
बड़ी संख्या में सिनेमाघर पहुंचे दर्शक
हालांकि, फिल्म की बात करें तो जिस दिन फिल्म रिलीज की गई उस दिन ना ही कोई त्यौहार था और ना ही कोई छुट्टी। फिर भी इसके बावजूद दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म को देखने पहुंचे। जहां फिल्म रिलीज के दूसरे दिन भी दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे। बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन’ की सबसे अच्छी प्रतिक्रिया की बात करें तो इसे मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में बढ़िया गई है।
शुक्रवार के दिन किया इतने करोड़ रूपये का कलेक्शन
वहीं, जब गुरुवार के दिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इस दिन फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस 32.67 करोड़ रूपये रहा। जहां दूसरे दिन का कलेक्शन में 30 से 35 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। हालांकि, फिल्म के शुरुआती आंकड़ों की बात की जाए तो शुक्रवार के दिन 22 से 23 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। इस तरह दो दिन में फिल्म ने इसने 55 करोड़ रुपये कमाएं।
चार भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म
‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म के बहुत जल्द ही 100 करोड़ रूपये क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। जहां फिल्म यही सप्ताह में कारनामा दिखा सकती है। वहीं, अगर यह फिल्म की यह तरह की रफ्तार रहती है तो यह 200 करोड़ रूपयो का भी आंकड़े तक पहुंच सकती है। क्या आपको बता है कि ‘स्पाइडर-मैन’ को कुल चार भाषा यानि अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई है।
