NBCC Recruitment 2021- बी टेक सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र करें अप्लाई

NBCC Recruitment 2021- बी टेक सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र करें अप्लाई

जैसा कि इस समय वैकेंसी की बात करें तो इस समय NBCC में जॉब आई है। जहां इंडिया में नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। बता दें कि भारत के नौ रत्न कंपनियों में शामिल NBCC इंडिया की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जहां नोटिफिकेशन में कुल 70 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इसमें इच्छुक छात्र NBCC में आवेदन करने के लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट- nbccindia.in पर जाकर देखना होगा।

9 दिसंबर से शुरू हो गई आवेदन प्रकिया

एनबीसीसी इंडिया की तरफ से इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 से शुरू कर दिए गए है। इसमें ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जहां छात्रों को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए 8 जनवरी 2022 तक का अवसर गया है। वही, फीस की बात करें तो फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। एक बात जरूर ध्यान रखे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ ले। 

इन पदों पर रखी है इतनी सीटें

वहीं, NBCC की तरफ से 70 पदों में इसमें डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर इलेक्ट्रिकल के लिए 10 सीटें रखी गई हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी सिविल के लिए 40 पदों पर भर्तियां की जाएगी। वही मैनेजमेंट ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के लिए 15 सीटें रखी गई है। इसके अलावा प्रोजेक्ट मैनेजर सिविल बैकलॉग में एक और सीनियर स्टेनोग्राफर बैकलॉग में 1 पद भरे जाएंगे। ऑफिस असिस्टेंट के लिए 3 सीटें निर्धारित की गई है। वैकेंसी की पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते है।

ये होनी चाहिए योग्यता

आपको बता दें कि इस वैकेंसी में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर इलेक्ट्रिकल के पद पर आवेदन करने के लिए बी टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 % अंकों के साथ होना अनिवार्य है। मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर आवेदन करने के लिए बी टेक डिग्री सिविल इंजीनियरिंग होना आवश्यक है। इसी तरह मैनेजमेंट ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के पद पर आवेदन करने के लिए बी टेक डिग्री इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का होना भी अनिवार्य है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER