अपने फ़ोन को स्पैम कॉल्स व मेसेजेस से कुछ ऐसे करें मुक्त, पढ़िए पूरी जानकारी

स्पैम कॉल्स व मेसेजेस

अक्सर हम देखते हैं कि हमारे फोन में रिश्तेदार व संबंधियों द्वारा भेजे गए मेसेजेस कम होते हैं और स्पैम टेक्स्ट की लाइन लगी हुई होती है। ऐसे फालतू मेसेजेस हर किसी को दस्तक देते साथ ही खटकते भी हैं। इस कारण आज हम आपको ऐसे आसान तरीके बताएंगे जिससे आप अपने फोन पर आने वाले स्पैम कॉल्स व मेसेजेस को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकेगें। आइए उन तरीकों को विस्तार से जानते हैं।

इन दो तरीकों से स्पैम कॉल्स व मेसेजेस को ब्लॉक करें

जियो, एयरटेल, वोडाफ़ोन और आईडिया के किसी भी नंबर पर आने वाले स्पैम कॉल की आसानी से ब्लॉक किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए दो तरीके हैं, पहला जिसमें एसएमएस है और दूसरा कॉलिंग है। सब से पहले फालतू कॉल्स से छुटकारा पाते हैं। ऐसा करने के लिए आप अपने मेसेजिंग ऐप पर जाएं और वहां START 0 टाइप करके 1909 पर सेंड कर दें। इसके बाद आपके नंबर पर स्पैम कॉल नहीं आएंगे।

एक और तरीका है जिससे फालतू कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और वह यह है कि अपने फोन से 1909 पर कॉल करें। इसके बाद कॉल पर मिलने वाले निर्देशों को फॉलो करें और डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट कर लें।

नंबर्स को डायरेक्टली ब्लॉक करने का तरीक़ा जानिए

अपने स्मार्ट फोन के फोन ऐप को खोलें और रीसेंट कॉल्स ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद जिस नंबर को अपको स्पैम मार्क करना है उसे क्लिक कर के स्पैम मार्क कर दीजिए। ऐसा करने के लिए अपको दोनों में से एक ऑप्शन मिलेगा एक मार्क एस ब्लॉक या स्पैम।

ऐसा करने से स्पैम नंबर ब्लॉक हो जाएगा और अपको आने वाले कल में कभी उससे कॉल्स नहीं आएंगी। अपको बता दें कि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा यूजर्स को स्पैम कॉल्स की परेशानी से मुक्त कराने के लिए विज्ञापन एजेंसियों और टेलिकॉम एजेंसियों पर यूजर्स की मर्जी के बिना विज्ञापन मैसेज देने के लिए Do Not Disturb सर्विस शुरू की गई थी।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER