इंडियन प्रीमियर लीग के 47 वे मुकाबले में रिद्धिमान साहा और कप्तान डेविड वार्नर की जोड़ी ने दिल्ली को चारों खाने चित कर दिया। टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 66 वहीं वही मैन ऑफ द मैच रहे रिद्धिमान साहा ने बेहतरीन 87 रनों की पारी खेली । जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मात्र 19 ओवर में 131 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ओपनर बल्लेबाज रहाणे ऋषभ पंत के अलावा सभी बल्लेबाज फेल रहे ।
Match 47. It's all over! Sunrisers Hyderabad won by 88 runs https://t.co/WuDFpsx2bx #SRHvDC #Dream11IPL #IPL2020
— IndianPremierLeague (@IPL) October 27, 2020
47 वे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
हैदराबाद की तरफ से ओपनिंग करने कप्तान डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा क्रीज पर उतरे। वार्नर ने 34 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए । वही मैन ऑफ द मैच रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 45 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली । उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए । उनके अलावा मनीष पांडे ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और नोर्ताजे को एक एक विकेट मिला। बाकी सभी गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई।
कैसी रही दिल्ली कैपिटल्स की पारी
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से ओपनिंग करने अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन शिखर धवन सुनिए आउट हो गए रहाणे ने 19 रनों की पारी खेली इनके अलावा ऋषभ पंत ने 36 रनों की पारी खेली और तुषार देशपांडे 20 रनों पर नाबाद रहे हिट मायर में भी 16 रनों की पारी खेली उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू नहीं सका।
राशिद खान ने अपने 4 ओवरों में मात्र 7 रन देकर तीन विकेट झटके। यह उनके आईपीएल कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनके अलावा संदीप शर्मा ने भी 27 रन देकर 2 विकेट झटके। पूरी टीम 131 रनों पर ही ढेर हो गई। और हैदराबाद ने 47 वे मुकाबले को 88 रनों से अपने नाम कर लिया।
