Sourav Ganguly Biopic: एक बार फिर बैटिंग करते दिखेंगे दादा

पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपने फैन्स के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। गांगुली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए अपनी बायोपिक को लेकर फैन्स को तोहफा दिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लव फिल्म्स (Luv Films) उनकी बायोपिक का निर्माण कर रहा है

उन्होंने लिखा- क्रिकेट मेरा जीवन रहा है, इसने मेरे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी। एक यात्रा, जिसे ताजा किया जाना है। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। हालांकि, उनका कैरेक्टर कौन निभाएगा अभी तक तय नहीं हुआ है।

बायोपिक के लिए रिलीज की तारीख अभी भी सामने नहीं आई है। फिल्म का निर्माण लव फिल्म्स द्वारा किया जाएगा और इसे लव रंजन द्वारा निर्देशित किया जा सकता है। Sourav Ganguly से पहले महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, बबीता फोगाट, मिल्खा सिंह और साइना नेहवाल जैसे कई एथलीट की बायोपिक बन चुकी हैं।

इस तरह क्रिकेट से दो फिल्मों का फैंस को इंतजार है। 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम पर बन रही फिल्म ’83’ में कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं। यह फिल्म 2019 में ही बनकर तैयार हो गई थी। हालांकि, महामारी कोविड-19 की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने पड़ी है। अब खेल हस्तियों में अगली बायोपिक का नंबर सौरव गांगुली का है. हालांकि, इस फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार कौन निभाएगा. इसका खुलासा भी अभी नहीं किया गया है।

इससे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। इसके बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर पर एक डॉक्युमेंट्री ‘सचिन- अ बिलियन ड्रिम्स‘ भी आई थी।

Summary
Sourav Ganguly Biopic: एक बार फिर बैटिंग करते दिखेंगे सौरव गांगुली उर्फ़ दादा
Article Name
Sourav Ganguly Biopic: एक बार फिर बैटिंग करते दिखेंगे सौरव गांगुली उर्फ़ दादा
Description
पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली Sourav Ganguly ने अपने फैन्स के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। गांगुली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए अपनी बायोपिक को लेकर फैन्स को तोहफा दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER