Redmi ने ग्राहकों के लिए अपने लेटेस्ट TWS Earbuds Redmi Buds 3 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये लेटेस्ट Buds AirPods की तरह सेमी-इन-ईयर डिजाइन के साथ उतारे गए हैं, बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि ये Buds 20 घंटे तक की तगड़ी बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। इसके अलावा कॉलिंग के दौरान नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी, टच कंट्रोल जैसे कई अन्य फीचर्स भी हैं, आइए आपको Redmi Buds 3 की कीमत व सभी खासियतें विस्तार से बताते हैं।
Redmi Buds 3 की कीमत
Redmi Buds 3 की कीमत करीब 2,300 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री क्राउडफंडिंग के जरिए करीब 1,800 रुपये में चीन में 8 सितंबर से होगी। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Redmi Buds 3 की specifications
बता दें कि ये लेटेस्ट Redmi Earbuds को 12mm बड़े ड्राइवर्स के साथ उतारा गया है जो Qualcomm QC3040 SoC के साथ आएंगे। बड्स में Qualcomm’s aptX अडैप्टिव ऑडियो डिकोडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो ब्लूटूथ के जरिए एचडी साउंड एक्सपीरियंस देगी। Buds 3 का लैटेंसी महज 95 मिलिसेकेंड है। Redmi K40 Pro जैसी कंपनी फ्लैगशिप डिवाइस के साथ यह अपने आप पेयर हो जाएगा।
Redmi Buds 3 में म्यूजिक, कॉल और ट्रैक बदलने के लिए टच कंट्लो है। MIUI 12 और इससे ऊपर के वर्जन वाले फोन में भी यह अपने आप पेयर होगा, हालांकि पेयर होने से पहले एक पॉपअप नोटिफिकेशन मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हर ईयरबड में दो माइक्रोफोन्स दिए गए हैं जो Qualcomm cVc टेक्नोलॉजी के साथ काम करते हैं ताकि वॉइस कॉलिंग के दौरान यूजर्स को नॉइस रिडक्शन एक्सपीरियंस मिले। बड्स के जरिए ही यूजर म्यूजिक को पॉज या प्ले, ट्रैक चेंज करना और कॉल्स को आंसर करना आदि कर सकेंगे वो भी बस ईयरबड के पीछे टैप करके। हर बड का वजन 4.5 ग्राम है जो इन्हें लाइटवेट ऑप्शन बनाते हैं।
Xiaomi का दावा है कि कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस के साथ पेयर होने पर Redmi Buds 3 बहुत ही कम 95ms लेटेंसी रेट ऑफर करेंगे। Buds 3 का हर ईयबरबड सिंगल चार्ज में 5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और चार्जिंग केस के साथ 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। दावा किया गया है कि बड्स क्विक चार्ज सपोर्ट करते हैं जिसकी मदद से केवल 10 मिनट चार्ज पर 1.5 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है।

