स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का “हुकअप” सॉन्ग हुआ रिलीज

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का नया गाना 30 अप्रैल यानी आज रिलीज किया गया है जिसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दिखाई दे रही है। यह पहली बार है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आने वाले हैं।

 

करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लगभग सभीगाने अब रिलीज कर दिए गए हैं जिनमें से यह गाना सबसे बेहतरीन है। इस गाने का नाम हुकअप है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का यह छठा गाना है जिसे आज रिलीज किया गया है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के हुक अप गाने में अभिनेत्री आलिया भट्ट बेहद शानदार और कमाल लग रही है तो वहीं अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी आया से कम नहीं लग रहे। आलिया इस गाने में अपना सेक्सी और हॉट अंदाज़ एक बार फिर दिखा रही हैं और उनके इस अंदाज को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं हर बार की तरह टाइगर श्रॉफ इस गाने में कूल ड्यूड लग रहे हैं और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म की शोभा बढ़ा रहे हैं। इस गाने को नेहा कक्कर और शेखर रविजियनी ने गया है। तो इस गाने को विशाल और शेखर के द्वारा कंपोज किया गया है। इस गाने को कुमार ने लिखा है और इस गाने को अभिजीत नालानी ने प्रोड्यूस किया है।

आपको बता दें कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से तारा सुतारिया और अनन्या पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अभी इस फिल्म को शुरू किया था कि उन्होंने स्कूल में दूसरी फिल्म को साइन भी कर दिया। अनन्या पांडे स्टूंडेट ऑफ द ईयर के बाद पति पत्नी और वो फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में वह बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। आपको बता दें कि यह फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 अगले महीने 10 मई को रिलीज होने वाली है और दर्शकों के बीच उत्साह के साथ इस फिल्म को स्वागत करने का इंतजार है।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER